टेक्नोलॉजी: AI अब सिर्फ मैसेज और फोटोज तक ही नहीं रह गया है। गूगल ने अब ने वीडियो क्रिएशन को आसान बनाने के लिए Gemini और Google Vids में नए फीचर्स भी दिए हैं। कंपनी के नए Gemini Omni मॉडल की मदद के साथ यूजर्स बिना किसी प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग की जानकारी के हाई क्वालिटी वीडियो भी बना सकते हैं। गूगल के अनुसार अब Google Vids में Gemini Omni के साथ आप 1080 Pixel का वीडियो फ्री में बना पाएंगे।
टेक्स्ट के अनुसार बन जाएगी वीडियो
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें वीडियो बनाने के लिए आपको खुद शूटिंग या फिर एडिटिंग करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। आपको सिर्फ यह बताना होगा कि वीडियो में क्या दिखाना चाहते हैं। इसके बाद जेमिनी ओमनी आपके टेक्स्ट को समझकर उसी के अनुसार वीडियो बना देगा।
इसके अलावा यूजर्स अपने आईडियो को अच्छे से जेमिनी को बताने के लिए इमेज रेफरेंस या फिर किसी रफ स्केच का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। इससे एआई को वीडियो के विजुअल और स्टाइल को समझने में मदद मिलेगी।
बाद में भी एडिट हो जाएगी वीडियो
इसके अलावा Google Vids का यह नया सिस्टम सिर्फ वीडियो बनाने तक ही सीमित नहीं होगा। इसमें वीडियो तैयार होने के बाद भी यूजर्स नॉर्मल लैंग्वेज में बदलावा के लिए निर्देश भी देंगे। ऐसे बैकग्राउंड को बदलना, लाइटिंग को ठीक करना या फिर कोई नया इफेक्ट जोड़ना जैसे काम भी इसमें टेक्स्ट कमांड के जरिए किए जा पाएंगे।
इसका फायदा सिर्फ ऐसे लोगों को होगा जिनको वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की कठिन सेटिंग्स को समझने में दिक्कत होती है। Gemini Omni स्टेप बॉय स्टेप आपकी एडिटिंग को सपोर्ट करेगा। ऐसे में छोटे बदलाव के लिए पूरी वीडियो को दोबारा बनाने की आपको जरुरत नहीं पड़ेगी।
गूगल विड्स में मिलेगी 1080p की सुविधा
गूगल ने 23 सितंबर को इस बात की जानकारी दी है कि गूगल विडस् में जेमिनी ओमनी के जरिए यूजर्स 1080p हाई क्वालिटी वीडियो मुफ्त में बना पाएंगे। इसमें सीन का समय और ट्रांजिशन पर भी कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा टेम्पलेट्स की मदद से सोशल मीडिया, बिजनेस या कम्युनिटी प्रोजेक्ट के लिए भी वीडियो जल्दी बना पाएंगे।
गूगल के अनुसार, एआई से बने हर वीडियो क्लिप में डिजिटल वॉटरमार्क शामिल होंगे। इसका मकसद अब दर्शकों का यह बताना होगा कि कंटेंट एआई की मदद से कैसे बना सकते हैं।