खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब हाल ही में हार्दिक पंड्या की सोशल मीडिया पर जवानों के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। हार्दिक इन दिनों बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी के प्रोसेस से गुजर रहे हैं। सितंबर के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के उनको नहीं चुना गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो पूरी तरह से इसमें फिट नहीं हुए हैं। अब हाल ही में हार्दिक पंड्या दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला देखते नजर आए थे।
सेना के जवानों के साथ खिंचाई तस्वीर
इस दौरान उन्होंने अपने नए लुक के साथ फैंस को इंप्रेस किया था। हार्दिक पंड्या के नए लुक में वो सिर पर बाल और चेहरे पर दाढ़ी के साथ दिखे थे। अब इसी लुक में हार्दिक पंड्या की एक ओर तस्वीर सामने आई है जिसमें वो भारतीय जवानों के साथ पोज देते दिख रहे हैं। पोज करते हुए उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी है वहीं साथ में खड़े सेना के जवान भी काफी खुश नजर आ रहे थे।
HARDIK PANDYA WITH OUR BRAVE BSF JAWANS! 🇮🇳🫡❤️
The love and respect is mutual. ❤️#HardikPandya #TeamIndia pic.twitter.com/a92QRbjQ5f
— Sonu Jaat (@TheSonuJaat) September 4, 2026
इंजरी के बाद क्रिकेट से बनाई दूरी
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने काफी समय से क्रिकेट से दूरी बना ली है। आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें एक इंजरी हुई थी। इसके बाद वो कभी भी क्रिकेट फील्ड पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में अब उनके फैंस इस इंतजार में है क्रिकेटर कब फील्ड पर वापसी करेंगे। हार्दिक के न होने से टीम इंडिया का पूरा बैलेंस खराब हो जाता है।
ऐसा रहा है हार्दिक पंड्या का इंटरनेशनल करियर
हार्दिक पंड्या पहले तीनों फॉर्मेट में खेलते थे। अब वो सिर्फ भारतीय टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी तक उन्होंने 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं। टेस्ट में उन्होंने 532 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 117 विकेट भी लिए हैं।
वनडे मैचों में हार्दिक ने 1904 स्कोर रन किए थे। इसमें 11 अर्धशतक शामिल रहे हैं और गेंदबाजी करते हुए 91 विकेट अपने नाम कर लिए थे। वहीं बाकी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हार्दिक की 109 पारियों में हार्दिक के बल्ले से 2288 रन निकले हैं। इसमें 9 फिफ्टी भी शामिल रही है। फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने 114 विकेट अपने खाते में डाले हैं।