Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के भिड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद कैंटीन में खाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद कुछ समय के लिए कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

खाने में टैबलेट मिलने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार कैंटीन में एक छात्र के खाने में कथित तौर पर टैबलेट मिलने की बात सामने आई। इसके बाद कश्मीरी छात्रों ने कैंटीन संचालक से इस बारे में सवाल किया। इसी दौरान कुछ हिंदू छात्रों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के छात्रों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला झगड़े तक पहुंच गया।

तेजधार हथियार चलने की भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों छात्र गुटों के बीच तेजधार हथियार चलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, थाना नंबर-5 पुलिस ने तेजधार हथियार चलने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के बीच विवाद जरूर हुआ था, लेकिन स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

भगदड़ जैसी स्थिति बनी
छात्रों के बीच झगड़ा बढ़ने के दौरान इंस्टीट्यूट में मौजूद अन्य छात्रों में भी घबराहट फैल गई। कई छात्र इधर-उधर भागने लगे और कैंपस में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मामले की जानकारी जैसे ही इंस्टीट्यूट प्रबंधन को मिली, प्रबंधन ने तुरंत कैंपस के गेट बंद करवाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

SHO बोले- खाने को लेकर हुआ था विवाद
थाना-5 के SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को कैंटीन में खाने को लेकर कश्मीरी और हिंदू छात्रों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विवाद को कुछ लोगों द्वारा धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को बिगड़ने से रोक दिया।
फिलहाल पुलिस दोनों छात्र गुटों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने छात्रों और उनके परिवारों से घबराने की बजाय जांच में सहयोग करने की अपील की है।

2024 में भी हुआ था विवाद
गौरतलब है कि शाहपुर स्थित CT इंस्टीट्यूट कैंपस के अंदर 2024 में भी कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया था। CT इंस्टीट्यूट प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए उस वक्त 14 छात्राओं को निलंबित कर दिया था। कैंपस के अंदर कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और कुर्सियां भी फेंकीं थी।

2018 में CT इंस्टीट्यूट के छात्रों से बरामद हुए थे विस्फोटक हथियार
पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने जालंधर के बाहरी इलाके शाहपुर में स्थित CT इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल से कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया था। यह कार्रवाई उनके टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद 10 अक्टूबर 2018 को की गई थी। उनके पास से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे।

टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के एक हफ़्ते बाद, 19 अक्टूबर 2018 को जम्मू-कश्मीर में दानिश रहमान सूफी को गिरफ़्तार किया गया था। हालांकि, छह महीने तक हिरासत में रहने के बाद उसे रिहा कर दिया गया, क्योंकि NIA ने कहा कि उन्हें आतंकी हमले में उसकी संलिप्तता के बारे में कोई सबूत नहीं मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कुलदीप सिंह...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...