Himachal Govt

Himachal Govt
PhagwaraPunjab News: Highway पर लगा वाहनों का लंबा जाम, पत्रकार से उलझा...

Punjab News: Highway पर लगा वाहनों का लंबा जाम, पत्रकार से उलझा पुलिस कर्मी, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः फिल्लौर टोल प्लाजा पर लोगों द्वारा धरना लगा हुआ था। जिसके कारण शहर में हाइवे जाम को लेकर लोग काफी परेशान हो रहे है। ऐसे में लोग गोराया की ओर जाने के लिए काफी परेशान है। इस दौरान पुलिस द्वारा फगवाड़ा में ट्रैफिक पुलिस को रास्ता बंद करके ट्रैफिक डायवर्ट करने की अपील की गई। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी परमजीत ने बताया कि फिल्लौर टोल प्लाजा पर धरना लगा हुआ है। ऐसे में सीनियर अधिकारियों द्वारा जारी हिदायतों पर रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं फिल्लौर जाने वाले लोग काफी परेशान है।

ऐसे में सांझा वाला गेट से मुंकदपुर और उसके बाद लुधियाना की ओर वाहन जा पाएंगे। वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा ट्रैफिक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बस चालक द्वारा बस को साइड से निकालने की कोशिश की गई और पीसीआर कर्मी का बाइक गिर गया। जिसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया। वहीं मेड रोड पर भारी जाम देखने को मिला। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। पुलिस कर्मी के बाइक गिरने के दौरान घटना के दौरान उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब मीडिया कर्मी ने पुलिस कर्मी और बस चालक के विवाद को कैमरे में कैद करना शुरू किया तो पुलिस कर्मी पत्रकार के साथ उलझ गया। इस दौरान पत्रकार का कैमरा पुलिस कर्मी द्वारा छीनने की कोशिश की गई। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस और बस चालक में बात चल रही थी कि पुलिस कर्मी ने पत्रकार का कैमरा छीनने की कोशिश की और विरोध करने लगा है। ट्रक चालक लखविंदर सिंह ने कहाकि घटना स्थल से 25 किलोमीटर दूर टोल प्लाजा के पास धरना लगा हुआ है। जाम लगने के कारण ट्रक के नीचे ड्राइवर बैठ गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ट्रक चालक का कहना है कि गोराया की ओर जाने वाले लोग अपने घरों को जाने को मजबूर है, लेकिन पुलिस द्वारा रास्ता बंद किए जाने के कारण भारी जाम लगा हुआ है। वहीं चालक तिरलोक सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी द्वारा मीडिया कर्मी से हाथापाई की कोशिश की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से पुलिस अधिकारी से बात हो रही थी, जिसके बाद उसके सामने पुलिस कर्मी द्वारा पत्रकार के कैमरे पर हाथ डाला गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: City Institute में भिड़े छात्र, खाने में टेबलेट मिलने से हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा...

हरियाणा में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला

सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने...

Jalandhar News: City Institute में भिड़े छात्र, खाने में टेबलेट मिलने से हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के बीच विवाद का मामला...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के...