JalandharMeharchand Polytechnic College में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने इस विषय...

Meharchand Polytechnic College में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने इस विषय पर लगाया Online Seminar

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Principal Dr. Jagroop Singh की अगुवाई में हुआ आयोजन

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा खास विषय पर ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की अगुवाई में हुआ। सेमिनार का मार्गदर्शन इंजीनियर मनीष सचदेवा के द्वारा किया गया जो कि इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख हैं।

सेमिनार को इंजीनियर कंवरप्रीत सिंह फाउंडर और इंजीनियर करणवीर चौहान, को-फाउंडर इनोबोटिक्स टेक्नोलॉजीज जालंधर के द्वारा संचालित किया गया सेशन की शुरुआत प्रीत कंवल जो कि लेक्चरर ई.सी.ई है उनके द्वारा की गई। उन्होंने सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का दिल के साथ स्वागत किया। विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियों को कई सारी नई और भविष्य से जुड़ी तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिंजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), रोबोटिक्स, ड्रोन/UAVs, इलेक्ट्रिक वाहन (EVs), PCB डिजाइन, कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD) और 3D Printing मुख्य तौर पर शामिल थे।

इंजीनियर करणवीर चौहान की ओर से विद्यार्थियों के साथ उद्योग जगत में होने वाले नवीनतम बदलावों, इन तकनीकों के व्यावहारिक प्रयोग और रोजगार के मौके के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को Robotics Operating System (ROS), Rapid Prototyping (RPT), PCB Design and Fabrication, CAD Tools तथा AI-based Solutions जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में भी बताया गया।

विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रहने और तकनीकी क्षमताओं को निरंतर तौर पर विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोजेक्ट और मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जो कि वास्तविक जीवन की सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो।

यह सेमिनार ज्ञानवर्धक, रोचक और प्रेरणादायक रहा है। इससे विद्यार्थियों को नई और उभरती तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करने और भविष्य में उद्योग की जरुरतों के अनुसार, अपना टैलेंट विकसित करने की प्रेरणा मिली। इस सेमिनार में मनिंदर कौर, लेक्चरर ई.सी.ई और नम्रता, लेक्चरर, ई.सी.ई भी उपस्थित रही। सभी प्रतिभागियों की ओर से इस सेमिनार को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताकर सराहना भी की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के...

राखीगढ़ी की विरासत हमारी ऐतिहासिक पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी – Krishan Lal Panwar

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की घोषणा ऊना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलरूही में शनिवार को वार्षिक...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...