Himachal Govt

Himachal Govt
PathankotPunjab News: अब यहीं मिलेंगा गोवा का मजा, पैरासेलिंग और वाटर स्पोर्ट्स...

Punjab News: अब यहीं मिलेंगा गोवा का मजा, पैरासेलिंग और वाटर स्पोर्ट्स ले सकेंगे आनंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः अब पंजाब के लोगों को पैरासेलिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए गोवा जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, पंजाब के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बन चुके पठानकोट के रावी दरिया पर बने डैम की झील में यह सारी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इसकी शुरुआत डैम विभाग की ओर से की जा रही है। रणजीत सागर डैम की झील के किनारे स्थित मिनी गोवा के तौर पर जाने जाते चमरोड़ और नए बने शाहपुरकंडी बैराज झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूरिज्म हब बनाने के लिए लगातार डैम प्रशासन की ओर से जतन किए जा रहे हैं। उसी कड़ी के तहत पहले यहाँ सिर्फ पर्यटक स्पीड बोट का नजारा लेते थे अब वो पैरासीलिंग का भी लुत्फ उठाएंगे जिसकी शुरुआत हो गई है।

मिनी गोवा के नाम से प्रचलित चमरोड़ में घूमने आए पर्यटकों ने कहा कि अब उन्हें यहां ही गोवा का मजा मिल रहा है। क्योंकि यहां पर स्पीड वोट के साथ-साथ अब पैरासेलिंग का भी आनंद मिलेगा। जिसके चलते यहां पर और पर्यटक भी आएंगे और रोजगार भी बढ़ेगा, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने नाराजगी भी जताई है कि इस मिनी गोवा में आने के लिए जो सड़क है वह टूटी हुई है। जिसके चलते पंजाब सरकार को इस और भी ध्यान देना चाहिए।

वहीं इस बारे में बात करते हुए शाहपुरकंडी बैराज प्रोजेक्ट डैम के सीनियर इंजीनियर कुलविंदर सिंह ने कहा कि पहले स्पीड वोट चलाई जा रही थी। अब डैम की झील में पैरासेलिंग भी शुरू की जा रही है। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं क्योंकि रणजीत सागर डैम की सुरक्षा भी उनकी जिम्मेदारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर...

Jalandhar News: कीमती भगत का आया बयान, कहा- 21 को ‘पंजाब बंद’ की कॉल फैसला गलत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब गौ सेवा कमीशन के उप चेयरमैन कीमती भगत ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल, 21 तारीख...

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख...

पहली बार 1178 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से बादलों को चीरती निकली वंदे भारत ट्रेन, देखें वीडियो

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की सनसनीखेज हत्या कर देने का...