AmritsarPunjab News: बर्थडे पर दोस्तों संग खाना खाने गए युवक पर हुई...

Punjab News: बर्थडे पर दोस्तों संग खाना खाने गए युवक पर हुई फायरिंग, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गेट हकीमा के B-ब्लॉक इलाके में T-पॉइंट के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। दरअसल, बर्थडे मनाने के बाद खाना खाने निकले युवक पर फायरिंग कर दी गई। रात को वह दोस्तों के साथ एक्टिवा पर बाहर खाना खाने निकला था। इसी दौरान पीछे से आए एक्टिवा सवार युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का आरोप है कि झगड़े की रंजिश में हमला किया गया। केक काटने से करीब दो घंटे पहले युवक के छोटे भाई का मोहल्ले में युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। इस विवाद में घायल युवक भी शामिल था। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात को सामने आई। घायल की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। अमित की मां अनू ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था। परिवार ने उस समय दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया था। इसी की रंजिश में गोशा और नितीश ने अपने साथियों के साथ अमित पर हमला कर दिया।

परिवार का दावा है कि हमले के समय दोनों के साथ करीब पांच अन्य युवक भी मौजूद थे। अमित के चचेरे भाई सागर ने बताया कि वह एक्टिवा चला रहा था, जबकि अमित पीछे बैठा था। इसी दौरान पीछे से आए युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली अमित की जांघ में लगी। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ACP सुरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों ने नितीश और राजिंदर उर्फ गोशा का नाम बताया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जयपुरः जयपुर के जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो...

काम दिलाने का झांसा देकर किया गैंगरेप

मोहाली: पंजाबी सिंगर के गाने की शूटिंग के बहाने...

5 लाख की 1000 कोडीन की बोतलें बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

Jalandhar Bypass जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत, लोगों ने पुल पर लगाया जाम

लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बाइक पर सवार होकर जा...

मशहूर दिग्गज अभिनेता का निधन

वाशिंगटन।  'एलियन' और 'टॉप गन' जैसी क्लासिक फिल्मों में...

तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जयपुरः जयपुर के जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फटने...

काम दिलाने का झांसा देकर किया गैंगरेप

मोहाली: पंजाबी सिंगर के गाने की शूटिंग के बहाने घर से ले जाकर एक लड़की आर्टिस्ट से गैंगरेप करने...

5 लाख की 1000 कोडीन की बोतलें बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश...

Jalandhar Bypass जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत, लोगों ने पुल पर लगाया जाम

लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बाइक पर सवार होकर जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।...