Himachal Govt

Himachal Govt
Chandigarhबारिश का कहरः इस जगहों पर धंसे सड़क के हिस्से, देखें वीडियो

बारिश का कहरः इस जगहों पर धंसे सड़क के हिस्से, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं चंडीगढ़ में बीते दिन हुई बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। मिली जानकारी के अनुसार रात भर हुई भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ के सेक्टर 28 और सेक्टर 26 में सड़क का एक हिस्से धंस गए, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और इलाके में ट्रैफिक बाधित हो गया। सड़क के धंसे हुए हिस्से के नीचे पानी बहता हुआ देखा गया।

वहीं ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से सेक्टर 26 मंडी चौक तक जाने वाली सड़क को गाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया। इसी के साथ चंडीगढ़ की रामदरबार कॉलोनी में बरसात के दौरान एक बड़ा नीम का पेड़ अचानक गिरने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक स्कूटी चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वहीं हिमाचल में हो रही बारिश से नयागांव, चंडीगढ़ और मोहाली से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी में ज्यादा पानी आ गया।

मोहाली के गांव टांडा के सरपंच सतनाम सिंह ने इसका वीडियो जारी कर कहा कि टांडा और टांडी काने का बाड़ा समेत आसपास के इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पानी ज्यादा होने के कारण इन इलाकों का चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया है। लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं और बच्चों को स्कूल भेजने में भी दिक्कत हो रही है। बीते दिन हुई बारिश से सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इसके साथ चंडीगढ़ के हर चौक पर जाम देखने को मिला। वहीं, मोहाली के डेराबस्सी और नया गांव में स्कूटी और बाइक बीच पानी में ही बंद हो गई। डेराबस्सी में एक स्कूटी पानी में बहती दिखी। यहां एंबुलेंस भी जलभराव के बीच फंस गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty, परिवार के साथ टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार...

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के...

Haryana News: HKRN कर्मियों को पक्का करने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी करेगी प्रदर्शन, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

पंचकूला: बीजेपी की ओर से चुनाव में HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था परंतु आज...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty, परिवार के साथ टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने...

पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: CM Mann

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा...

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार...