Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtदोबारा शुरू होगी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना : कृष्ण कुमार...

दोबारा शुरू होगी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना : कृष्ण कुमार बेदी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के पात्र परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश स्तर पर पात्र परिवारों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।

कृष्ण कुमार बेदी आज चण्डीगढ़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव एवं निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजय कुमार, सेवा विभाग के संयुक्त सचिव जयप्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र परिवारों को मकान के नवीनीकरण के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान एवं चयन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

यह योजना अब सभी वर्गों के गरीब परिवारों के कल्याण के लिए भी लागू की गई है। 30 जून, 2026 तक सभी वर्गों के 85,815 लाभार्थियों को 415.48 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के लिए योजना को 25 सितंबर, 2026 से पुनः शुरू किया जाएगा।

ष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक समरस्ता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

सरकार ने संत महापुरुष सम्मान प्रचार-प्रसार योजना के तहत संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य संत-महापुरुषों की शिक्षाओं एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके योगदान को सम्मान देना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के...

पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: CM Mann

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा...

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के...

पंजाब परिवहन विभाग ने D.L और R.C सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: लोगों को समय पर और जवाबदेह सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के भगवंत मान सरकार के संकल्प को उजागर...