Himachal Govtहिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की...

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः Harshvardhan Chauhan

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न उत्पादों की 54.84 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है। यह वित्त वर्ष 2024-25 में हुई 39.19 करोड़ रुपये की बिक्री की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। इससे बोर्ड को लगभग 4.50 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

यह जानकारी यहां उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड के निदेशक मंडल की 248वीं बैठक के दौरान दी गई। उद्योग मंत्री ने बोर्ड द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रभावशाली बिक्री के लिए उपलब्धियों की सराहना की। बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को वास्तविक कार्यात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप कर्मचारियों का युक्तिकरण करने के निर्देश दिए ताकि श्रम शक्ति का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक और परिचालन दक्षता को बढ़ाया जा सके।

बोर्ड के भवनों एवं परिसरों जैसी परिसंपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निदेशक मंडल ने कांगड़ा परिसर में खाली पड़े भवनों एवं बिक्री केंद्रों तथा उदयपुर, होली और पूह स्थित ऊन कार्डिंग केन्द्रों को किराये पर देने को मंजूरी प्रदान की। इस निर्णय से बोर्ड को अतिरिक्त राजस्व अर्जित होने के अलावा बोर्ड आत्मनिर्भर बनेगा।

बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड ने विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के तहत उत्पादों की बिक्री का 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से जुलाई 2026 तक 19.71 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य पहले ही हासिल किया जा चुका है। विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, विशेष सचिव उद्योग सुनील शर्मा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है। कल शाम मार्केट बंद होने से पहले...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत की खबर से शोक की लहर...

2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घंटे में लिया बदला, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में 2 नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश ने जानलेवा रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-34...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे है। वहीं आज 3 स्कूलों को बम से...