Himachal Govt

Himachal Govt
Internationalताबड़तोड़ मिसाइलों से किया हमला, 10 की मौत, 17 घायल

ताबड़तोड़ मिसाइलों से किया हमला, 10 की मौत, 17 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। जहां आज रूस ने यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र के पेचेनिही गांव पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर दिया। इस हमले में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। जिस जगह पर रूस की तरफ से हमला किया गया उस जगह के आसपास पोस्ट ऑफिस, दुकानें और कैफे मौजूद थे। जिसकी वजह से ज्यादातर आम लोग इस हमले की चपेट में आ गए।

मिसाइल गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने भी इस हमले की जानकारी देते हुए 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी इस हमले के बारे में बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर हमले के बाद की तस्वीरें भी शेयर कीं है। साथ हीजेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन इस हमले का जवाब देगा। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मिसाइल हमले में करीब 10 निजी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक कैफे, पोस्ट ऑफिस और एक दुकान भी प्रभावित हुई है। हमले में कम से कम सात गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। जिस जगह पर हमला हुआ, वो गांव का बीच का इलाका बताया जा रहा है, जहां दुकानें और दूसरी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की अपील की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की अपील की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण में...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में अटल मॉल एंड बैंक...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में...

हरियाणा रोडवेज द्वारा आगामी एक माह के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप होगा लॉन्च

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले...