InternationalDonald Trump की धमकी के बाद Iran में बढ़ा गुस्सा, अमेरिका को...

Donald Trump की धमकी के बाद Iran में बढ़ा गुस्सा, अमेरिका को दी सरेआम धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि वो ईरान के खिलाफ एक और सैन्य अभियान शुरु करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान यह कहा था कि हम एक छोटा एपिक फ्यूरी प्लान कर सकते हैं। एपिक फ्यूरी वो नाम है जो अमेरिका की सेना ने ईरान के खिलाफ अपने युद्ध को दिया है। इसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान सुरक्षा अधिकारियों ने खुद इस बारे में जरुरी जानकारी दी थी। उनका कहना है कि यदि अमेरिका और इजरायल मिलकर हमला करेंगे तो समुद्र के नीचे बिछी हुई इंटरनेट केबल बर्बाद कर दी जाएगी। इसके लिए ईरान ने अब पूरी तैयारी कर ली है। य़े स्थिति उस समय में पैदा हुई है जब ये ही पता नहीं है कि वॉर कितने दिन तक चलेगी।

जल्द खत्म करेगा अमेरिका युद्ध

ट्रंप ने यह कह दिया है कि अमेरिका अब इस युद्ध को जल्द ही खत्म कर देगा। व्हाइट हाउस में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि – हम बहुत जल्दी युद्ध खत्म कर सकते हैं। सवाल यहां पर यह है कि क्या हम इसे अभी खत्म करना चाहते हैं या इसे अपने आप को कमजोर होने देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कह डाला है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल का आना जाना जारी है। यह ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए एक जरुरी समुद्री रास्ता है।

ट्रंप का यह कहना है कि हमें जो कुछ भी चाहिए वो मिल रहा है। ट्रंप ने इस संघर्ष को लेकर अलग-अलग लक्ष्य और समय-सीमा भी बताई है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने यह कहा था कि अमेरिका अब अगले महीने वाले मिडटर्म इलेक्शन से पहले ईरान पर अब कोई भी हमला नहीं करेगा। इन चुनावों में कांग्रेस पर कंट्रोल का दावा भी लगा है।

चुनावों के बाद बढ़ेगा युद्ध

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका और इजरायल की सेनाओं ने मिडटर्म चुनावों के बाद फिर से हमला करने का प्लान बनाया है। अमेरिका के अधिकारियों के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में यह बोला गया है कि संभावित लक्ष्यों में ईरान का एनर्जी बुनियादी ढांचा, परमाणु सुविधाएं और मिसाइल व ड्रोन भंडार शामिल हो सकते हैं। कई देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को यह चेतावनी भी दी है कि ईरान के खिलाफ एक और सैन्य हमला संघर्ष को और बढ़ा देगा। इसके गंभीर आर्थिक परिणाम भी हो सकते हैं। यह बयान इस्तानबुल में हुई बैठक के बाद आया है। इसमें ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, पाकिस्तान, मिस्न, सऊदी अरब और इटली के प्रतिनिधियों ने भाग भी लिया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए युवक पर चाकू और डंडों से हमला, मौत

करनालः अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार का हाल जानने करनाल...

Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI साथी सहित गिरफ्तार

मालेरकोटलाः विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के महिला पुलिस स्टेशन...

Punjab News: Ambulance में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में सिविल अस्पताल की एंबुलेंस में महिला...

चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, देखें वीडियो

अम्मानः जॉर्डन के करक शहर स्थित एक चर्च में शुक्रवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक अंतिम...

अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए युवक पर चाकू और डंडों से हमला, मौत

करनालः अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार का हाल जानने करनाल आए लाडवा निवासी युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर...

Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI साथी सहित गिरफ्तार

मालेरकोटलाः विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के महिला पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) लखविंदर कौर को 50 हजार...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Bangladesh Team, खिलाड़ियों ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से...