.
JalandharJalandhar News: इस इलाके में हुआ Double Murder, लोगों में दहशत, देखें...

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ Double Murder, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 7 में डबल मर्डर हो गया। जहां नौजवान ने पत्नी और पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतकों की पहचान पिता अयोध्या प्रकाश और पत्नी सविता के रूप में हुई है, वहीं दोषी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं  घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एडीसीपी ने कहाकि जांच के दौरान पता चला कि दो लोगों का मर्डर किया गया। 42 वर्षीय हीरा लाल के 4 बच्चे है। बच्चों के स्कूल जाने के बाद हीरा लाल का पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद हीरा लाल ने पत्नी और पिता पर घरेलू सामान उठाकर मारा। इस घटना के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में हीरा लाल की पत्नी और पिता शामिल है। वहीं मृतकों के शरीर पर घाव के निशान पाए गए। घटना स्थल से पता चला है कि प्रवासी परिवार है और 30 सालों से वह यहां इलाके में अपने घर पर रह रहे है।

घटना का उस समय पता चला जब बच्चे स्कूल में छुट्टी से लौटे तो घर पर खून से लथपथ माता और दादा को देखा। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और हमें घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दोषी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई है। पुलिस जांच के अनुसार घटना के दौरान बुजुर्ग माता घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी और वह चलने फिरने में परेशान है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आज परिवार में घरेलू कलह हुआ था और नौजवान नशे का आदी था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने...

Punjab News: किराये का मकान देखना पड़ा महंगा Pitbull ने किया दपंति पर हमला, देखें CCTV

पटियालाः पंजाब में पिटबुल के सरकारी बैन किए जाने...

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियां मारकर नौजवान का...

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बोर्डों की प्राथमिक जिम्मेदारी : मोहन लाल कौशिक

HBPE से संबद्ध बोर्डों एवं संस्थाओं की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर चंडीगढ़: हरियाणा बोर्ड ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज...