.
AmritsarJalandhar के Couple की श्री दुर्गियाना मंदिर में रील बनाने पर उठे...

Jalandhar के Couple की श्री दुर्गियाना मंदिर में रील बनाने पर उठे सवाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः हरिद्वार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीश्री 1008 जगत गुरु स्वामी अश्नील महाराज जी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दुर्गियाना मंदिर के अंदर लगातार रील्स बनाई जा रही हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही बैकग्राउंड में हिंदी गाने बजाए जा रहे है, जिससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। आपको बता दें वीडियो में जो कपल दिखाई दे रहा है वह जालंधर के स्थानीय निवासी है।

जगत गुरु स्वामी अश्नील महाराज जी ने कहा कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे समय में धार्मिक स्थलों पर मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक स्थल के अंदर नाचते वीडियो बनाता है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, तो ये धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है।

उन्होंने दुर्गियाना मंदिर समिति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब ये घटना हो रही थी, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और प्रशासकों ने इसे तुरंत क्यों नहीं रोका। दुर्गियाना मंदिर समिति बंटी हुई है और दुर्गियाना मंदिर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने दुर्गियाना मंदिर समिति को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया कि मंदिर परिसर के अंदर ऐसी रील्स न बनने दी जाएं। अन्यथा, वह खुद कोई बड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने भक्तों से भी अपील की कि दुर्गियाना मंदिर आस्था का केंद्र है और लोगों को यहां आकर रील्स बनाने से बचना चाहिए, वरना वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन, 224 लोग थे सवार, मचा हड़कंप

चेन्नईः कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का मंगलवार...

Punjab News: 2 भाईयों पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, एक की मौत, दूसरा घायल

कपूरथला: जिले के गांव बिशंनपुर जट्टानों में देर रात...

नसीरुद्दीन शाह पर भड़की कंगना, कहा- खाते तो देश का हैं पर लड़ते पड़ोसी के लिए हैं

नई दिल्लीः अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने...

Punjab News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनीष सिसोदिया ने की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

मोगाः शहर के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख...

प्रधान ने की साथियों संग गुंडागर्दी, टोलकर्मी से की मारपीट, FIR दर्ज, देखें CCTV

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे...

हवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन, 224 लोग थे सवार, मचा हड़कंप

चेन्नईः कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का मंगलवार रात को इंजन फेल हो गया, जिसके बाद विमान की...

Punjab News: 2 भाईयों पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, एक की मौत, दूसरा घायल

कपूरथला: जिले के गांव बिशंनपुर जट्टानों में देर रात पुरानी रंजिश के कारण बाइक पर आए 2 हमलावरों ने...

नसीरुद्दीन शाह पर भड़की कंगना, कहा- खाते तो देश का हैं पर लड़ते पड़ोसी के लिए हैं

नई दिल्लीः अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। कंगना ने...

Punjab News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनीष सिसोदिया ने की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

मोगाः शहर के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सनातन धर्म पाठशाला मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर...