बिहार: जिले कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव का रहने वाला प्रिंस कुमार कोटा में पढ़ाई करना चाहता था. उसकी बहन की शादी के लिए पिता जी पैसा जमा कर रहे थे लेकिन वह पढ़ाई के लिए पैसे की डिमांड कर रहा था. पिता जी ने कहा पहले बेटी की शादी हो जाए फिर पढ़ाई के लिए कोटा चला जाएगा लेकिन बेटा नहीं माना. युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी.
घर से 1 फरवरी को इंटरमीडिएट के एग्जाम देने के लिए मोहनिया गया लेकिन वापस नहीं लौटा. मोबाइल पर परिजनों के अपहरण कर लिए जाने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने को लेकर फोन गया तो परिजनों के कान खड़े हो गए. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी भभुआ थाने की पुलिस को दी, जहां कैमूर एसपी के निर्देश पर भभुआ डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर युवक की तलाश शुरू की गई.
