Girl in a jacket
HomeHimachalएसवीएसडी कॉलेज, भटोली के एनएसएस इकाई दो का समापन समारोह सम्पन्न 

एसवीएसडी कॉलेज, भटोली के एनएसएस इकाई दो का समापन समारोह सम्पन्न 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित :एसवीएसडी कॉलेज, भटोली के एनएसएस इकाई दो की समापन समारोह में एडवोकेट व आश्रय चरतगढ़श्रय के चीफ फाउंडर सुरेश अरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में एनएसएस स्वयंसेवियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व एनएसएस की रिपोर्ट में वॉलंटियर वैशाली ने इस शिविर में हुई गतिविधियां जैसे योग और ध्यान, वित्तीय साक्षरता, प्लास्टिक के इस्तेमाल पर निषेध, और सड़क सुरक्षा पर विभिन्न जानकारी दी।

वॉलंटियर वंश ने “नशे के खिलाफ ना” शीर्षक से एक सूचनात्मक भाषण दिया और पुनीत धीमन ने बजट पर  एक सूचना सत्र भी आयोजित किया। कॉलेज में NSS unit 2, 7 दिवसीय शिविर 29 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यकारी अधिकारी स्वरिमा वर्मा ने कहा कि यह शिविर बहुत बड़ी सफलता थी और छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा, प्रोफेसर कमल किशोर, प्रोफेसर डीपी ठाकुर, सहायक प्रोफेसर कुसुम लता, सहायक प्रोफेसर नैना, सहायक प्रोफेसर प्रीति शर्मा, और एनएसएस कार्यकारी अधिकारी व‌ सहायक प्रोफेसर स्वरिमा वर्मा जैसे अन्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की रौनक बढ़ाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -