Haryana Govtहरियाणा के 610 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू

हरियाणा के 610 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के 610 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले घर बैठे ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण कराने की सुविधा का भी विस्तार किया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण और भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना, मरीजों का प्रतीक्षा समय कम करना तथा उन्हें सुविधाजनक और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 23 जिला नागरिक अस्पतालों, 52 नागरिक एवं उप-नागरिक अस्पतालों, 121 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 414 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 610 स्वास्थ्य संस्थानों में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट किया कि डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाएं शुरू होने के बावजूद अस्पतालों में नकद भुगतान तथा सीधे पहुंचकर पंजीकरण कराने की पारंपरिक व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है अथवा जो डिजिटल भुगतान एप का उपयोग नहीं करते, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। ऐसे मरीज पहले की तरह अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे और नकद भुगतान भी कर सकेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाया

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने...

Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः थाना 7 की पुलिस ने भारी मात्रा में...

‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की अपील

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

राज्यपाल ने आत्मनिर्भरभारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वर्ष, 2047 तक विकसित...

ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रही हिमाचल प्रदेश सरकार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व...

संत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाया

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि भारत की समृद्ध संत परंपरा ने सदैव समाज...

Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः थाना 7 की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों...

‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की अपील

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम परिवार मिलन...

राज्यपाल ने आत्मनिर्भरभारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वर्ष, 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों...