Haryana Govtविकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से...

विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है। इससे निपटने के लिए शिक्षक, विद्यार्थी और समाज के सभी वर्ग मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण को जनआंदोलन बनाएं। यह आह्वान हरियाणा के राज्यपाल एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने किया। वे रविवार को एमडीयू रोहतक में एनएसएस सेल द्वारा आयोजित नशामुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशे से दूर होगा। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में होना चाहिए। इसके लिए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना जरूरी है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी एवं हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

इस जागरूकता रैली में नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग ले रहे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओड़िसा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा आदि नौ राज्यों के 172 श्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर नशे के खिलाफ जागरूकता का सार्थक संदेश दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मंत्री ने जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी मंत्री...

संत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाया

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने...

Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः थाना 7 की पुलिस ने भारी मात्रा में...

‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की अपील

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

राज्यपाल ने आत्मनिर्भरभारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वर्ष, 2047 तक विकसित...

मंत्री ने जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार के गाँव न्याणा स्थित...

संत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाया

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि भारत की समृद्ध संत परंपरा ने सदैव समाज...

Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः थाना 7 की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों...

‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की अपील

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम परिवार मिलन...