AdvertisementPunjab Government
Unaभरवाई में 2.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

भरवाई में 2.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने भरवाई में एक व्यक्ति को 2.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की शाम को ASI अनुज कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना चिंतपूर्णी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर भरवाई के पास खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपित की पहचान अनुज भारद्वाज निवासी करियाडा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले में नशे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा मुक्त ऊना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार होने...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोग...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि खनन विभाग और पुलिस की...