Girl in a jacket
HomeNationalपति के Extramarital affair से परेशान पत्नी ने किया पूरा परिवार खत्म,...

पति के Extramarital affair से परेशान पत्नी ने किया पूरा परिवार खत्म, खुद भी फंदे पर झूली, Suicide Note में बयां किया दर्द

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक मकान से दंपती और उनके 2 बच्चों की लाश मिली। बच्चों के शव बिस्तर पर, जबकि पति-पत्नी फंदे से लटके मिले। वहीं मृतका चंचल साहू ने अपने नाम से सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने की बात कही गई है। उसने सुसाइड नोट में पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। दोनों ने लव मैरिज की थी। नोट में यह भी लिखा है कि उसने किसे और कैसे मारा। चंचल ने पहले दोनों बच्चों को शराब पिलाई, फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन लगाया।

सुसाइड नोट के मुताबिक बच्चों की मौत कन्फर्म नहीं होने पर उसने रस्सी से उनका गला घोंट दिया। वहीं पति शराब का आदी था, उसे भी काफी शराब पिलाई गई। महिला के गाल पर थप्पड़ के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पति पहले फांसी के फंदे पर झूला, इसके बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। मामले में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक गोविंद साहू (45) और चंचल साहू (40) की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली, जबकि बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) की लाश बिस्तर में मिली। कमरे में 2 सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें एक सुसाइड नोट में पति-पत्नी दोनों की राइटिंग है। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि पति-पत्नी दोनों ने मिलकर आत्महत्या की है। यह पूरी वारदात शराब के नशे में की गई है। पुलिस को घर के अंदर शराब की बॉटल भी मिली हैं। पत्नी ने सुसाइ़ड नोट में पति पर दूसरी लड़कियों से अफेयर का जिक्र किया है। इस वजह से विवाद की बात कही है। मृतका चंचल साहू ने माता-पिता और भाई के फैसले के खिलाफ शादी की थी। लेकिन वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। वो अपने पति से शादी के कुछ साल बाद से ही परेशान रहती थी। चंचल ने मरने से पहले अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगी है। हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच जारी है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -