जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय जालंधर ईडी ने पंजाब Change of Land Use (CLU) के मामले में सनटेक सिटी इंडियन कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रमोटर अजय सहगल को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन मालिकों और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी करने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि अजय सहगल को बीते दिन ईडी टीम द्वारा द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
जिसके बाद अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें आज मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। आरोप है कि अजय सहगल ने 15 जमीन मालिकों की करीब 30.5 एकड़ जमीन के लिए फर्जी सहमति पत्र तैयार किए। आरोप है कि इन दस्तावेजों में जमीन मालिकों के नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए गए ताकि CLU हासिल किया जा सके। सूत्रों के अनुसार हेर-फेर के जरिए उन्होंने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला किए गए।
