आरोप- 3 से 4 बार हादसे का शिकार होने से बची सवारियां
फगवाड़ाः बंगा से फगवाड़ा आ रही नरवाल एक्सप्रेस बस में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां सवारियों और बस चालक व कंडक्टर के साथ जमकर विवाद हुआ। सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर पर तेज रफ्तार और गलत बस चलाने के आरोप लगाए है। सवारियों का कहना है कि बस चालक और कंडक्टर ने नशा किया हुआ था। इस दौरान सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर को बस रोकने के लिए अपील की, लेकिन बस चालक और कंडक्टर ने बस नहीं रोकी। बस चालकों का कहना है कि उन्होंने छलांग लगाकर सड़क के आगे आकर बस को रुकवाया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना को लेकर सवारियों द्वारा वीडियो भी बनाया गया। सवारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बस को रोकने के लिए कहा, लेकिन बस चालक बस को रोकने की बजाए गाड़ी भगाने लगा। इस दौरान बस चालक के साथ नशे को लेकर पूछताछ के बारे में पूछा गया तो वह सवारी का फोन छीनने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सवारियों में चालक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। हालांकि वीडियो में बस चालक द्वारा कहा जा रहा हैकि उसका पठानकोट का समय मिस हो गया है। इस दौरान अन्य वीडियो में सवारी द्वारा कहा गया कि बस पलटने से बड़ी मुश्किल से बची। इस दौरान सवारियां सड़क के आगे खड़ी हो गई और वह बस को रोकने की अपील करती रही।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बस चालक द्वारा बस ना रोकने पर सवारियों ने बस पर मारने के लिए पत्थर उठा लिए। इस दौरान सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद बस चालक ने बस रोक ली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस में सवार प्रिया ने बताया कि वह होशियारपुर से आई है और बंगा के राजा साहिब गुरुद्वारा पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। इस दौरान वापसी के दौरान बस चालक और कंडक्टर ने काफी नशा किया हुआ था। रास्ते में 4 बार बस हादसे का शिकार होने से बची। इस दौरान सवारियों ने बस चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर द्वारा बस नहीं रोकी गई। जिसके बाद बस में सवार नौजवानों द्वारा बस से छलांगे लगाई गई और बस के आगे आकर उन्होंने बस को रुकवाया। इस दौरान ड्राइवर ने सवारी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई।

