HomePunjabPatialaPunjab News: ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवारिक सदस्यों ने निगली जहरीली वस्तु, बाप-बेटी...

Punjab News: ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवारिक सदस्यों ने निगली जहरीली वस्तु, बाप-बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः वीआईपी रिहायशी इलाके की ऑफिसर्स कॉलोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में परिवारिक सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और सभी को उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटे का इलाज चल रहा है। मृतकों में 45 वर्षीय बैंक मैनेजर पिता विकास बातिश और 13 वर्षीय बेटी खुशी बातिश के रूप में हुई है।

वहीं 43 वर्षीय मां तमन्ना बातिश और 11 वर्षीय बेटा कनव की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपीने बताया कि घटना की देर रात को अस्पताल से सूचना मिली थी।

जिसके बाद उनकी टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई । पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएसपी सिंगला ने कहा कि अन्य साक्ष्य भी पुलिस जुटा रही है। परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन हालात में हुई। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है, तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाच रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि परिवार ने किन हालातों में जहर खाया और इसके पीछे का कारण क्या रहा।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -