HomeNationalकार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा...

कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलकर 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गयाः बिहार के गया में डोभी–पटना फोरलेन पर कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार ट्रक के नीचे घुस गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। इस घटना में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग तेजी से फैलने के कारण दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बोधगया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने कार से दो जले हुए शव बरामद किए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोभी की ओर से आ रही झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार ने सामने से आ रहे खाद लोडेड ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। कार में सवार चालक किसी तरह बाहर निकल आया और मदद के लिए चिल्लाने लगा, लेकिन पीछे बैठे दो अन्य लोग कार से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस को घटनास्थल से कार के अंदर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।

खाद से लदा एक ट्रक सर्विस लेन की ओर से विपरीत दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।बोधगया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक का नाम ऋषभ है जो हाजीपुर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेजा गया, लेकिन स्वजन बेहतर उपचार के लिए उसे पटना ले जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि चालक हाजीपुर का रहने वाला है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -