Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Cockroach Janata Party के लिंक पर क्लिक करते बैंक अकाउंट...

Punjab News: Cockroach Janata Party के लिंक पर क्लिक करते बैंक अकाउंट खाली, पुलिस का आया बयान देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। कुछ दिनों में पार्टी की देश भर में चर्चा हो रही है। पार्टी के कुछ दिनों में मिलियन में व्यू हासिल किए। दरअसल, सीजेपी अपनी वेबसाइट पर खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी बताती है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गिनती में नहीं लिया। वेबसाइट पर लिखा है- पांच मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं, लेकिन बड़ा और जिद्दी झुंड। वहीं पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नाम पर अब साइबर ठगी होने लगी है।

ठग सीजेपी के नाम पर लोगों को लिंक भेज रहे हैं और उसी से उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों को इस नए फ्रॉड से बचाने और जागरूक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने विस्तार से बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है।पुलिस के मुताबिक साइबर ठग लोगों को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती हैं, जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी। इसके साथ ही मैसेज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया होता है।

वीडियो में अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा यह लिंक दरअसल एक फिशिंग लिंक है। जैसे ही कोई व्यक्ति भावनाओं में बहकर या उत्सुकतावश इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन तुरंत हैक हो जाता है। फोन हैक होते ही पीड़ित के फोन में मौजूद सारी बैंकिंग डिटेल्स पासवर्ड और निजी डेटा सीधा स्कैमर्स (ठगों) के पास पहुंच जाता है।इस डेटा का इस्तेमाल करके ठग न सिर्फ बैंक खाते से सारे पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं, बल्कि पीड़ित के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने शहरवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी ट्रेंड या जज्बाती मैसेज के बहकावे में आकर अनजान लिंक्स पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। यह आपकी जिंदगी भर की कमाई मिनटों में साफ कर सकता है।

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -