HomeMohaliPunjab News: गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट मामले में निहंग जसदीप...

Punjab News: गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट मामले में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव मौली बैदवान में काम करता है।

28 जून को वह सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। शिकायत के मुताबिक, जब निहंग जसदीप सिंह गुरुद्वारे से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने उसे देखकर अपने निहंग साथियों से कहा, “यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।”

इसके तुरंत बाद कुछ निहंग सिंहों ने जैकारे लगाने शुरू कर दिए और उसे बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में परमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। सोहाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बीएनएस (BNS) की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -