HomeInternationalAmerica में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, Body की प्रेमिका को...

America में इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, Body की प्रेमिका को भारत भेजी फोटो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका में एक भारतीय ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या करने के बाद अपनी मृत पत्नी की फोटो गर्लफ्रेंड को भारत में भेजी। आरोपी पति अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अमेरिका पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान (30) अविनाश नार्ने के रूप में हुई है।

आरोपी तेलंगाना का रहने वाला है। जिसकी शादी 2025 में राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। ये घटना 27 अक्तूबर, 2025 की है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। शातिर पति पुलिस को गुमराह कर रहा था।

शुरुआती जांच में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घर में नहीं था, मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था, जब मैं घर आया तो बाथरूम में पत्नी राजिता ने अपने आप को बंद किया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता मृत पड़ी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राजिता की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद मामले को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच में पता चला कि अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान उसने राजिता से अरेंज मैरिज की। पुलिस के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे।

हत्या वाले दिन अविनाश ने गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्नी की मौत के अगले दिन उसने राजिता के शव की तस्वीर उसे भेजी थी। पुलिस के घर पहुंचने पर अविनाश ने कहा था कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी, हो सकता है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बाथरूम में गिर गई हो।

पुलिस कई महीनों तक डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दूसरे सबूत जुटाती रही। इसके बाद जुलाई 2026 में अविनाश से दोबारा पूछताछ की और उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें आरोपी को जमानत के लिए 50 लाख डॉलर यानी करीब 47 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

 

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -