AdvertisementPunjab Government
Rashifalआज का राशिफल, 7 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल, 7 अक्टूबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज 7 अक्टूबर को चंद्रदेव का सिंह राशि में केतु के साथ आना हर राशि में कहीं न कहीं भावनात्मक अस्थिरता या आत्म-मंथन का संकेत लाएगा। बड़े भावनात्मक या वित्तीय फैसलों में विशेष सतर्कता रखें। बुधवार होने से मिथुन व कन्या राशि के लिए आज खास स्पष्टता का दिन है। सिंह राशि वालों के लिए आत्म-मंथन का दिन है, जबकि तुला राशि वालों को करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशिफल, आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। मेष राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि, संतान के विषय में गहराई से सोचने और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आज अच्छा दिन है। संतान को लेकर भावनात्मक अस्थिरता हो सकती है, जिससे बचें। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों में आज आप बाल की खाल निकालते हुए काम करेंगे। आपके लग्नेश मंगलदेव आज भी गुरुदेव के साथ सुख भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। घर और मां से जुड़े मामलों में शुभता आज भी बनी रहेगी। वित्तीय साझेदारी के लेकर पुनर्विचार जरूर करें।

वृषभ राशिफल, मन में आज रहेगी हलचल। वृष राशि वालों के लिए आज मिजाज थोड़ा बदला हुआ रहेगा। सुबह के समय उत्साह महसूस हो सकता है तो दोपहर तक हल्की बेचैनी में बदल सकता है। इसकी वजह है चंद्रदेव का सिंह राशि में आपके सुख भाव में केतु के साथ युति बनाना। आज घर और मां से जुड़े मामलों में मानसिक अस्थिरता का एहसास हो सकता है। आपके लग्नेश शुक्रदेव सेहत भाव में बुधदेव के साथ वक्री होकर बैठे हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। स्वास्थ्य के लिए आज आराम को प्राथमिकता दें। किसी बीमारी या परेशानी को हल्के में न लें। मन को जबरदस्ती शांत करने की कोशिश न करें, बस समय दें। घरेलू वित्तीय मामलों में सतर्कता रखें। प्रेम जीवन में आत्मविश्वास बना रहेगा।

मिथुन राशिफल, खर्च के बीच आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रदेव आज सिंह राशि में केतु के साथ आपके पराक्रम भाव में युति में आ चुके हैं। इसलिए आज साहस दिखाने या साहसिक काम करने की बजाय शांति से आत्म चिंतन करें। भाई-बहन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता रहेगी, दूरी बढ़ सकती है। आज की सबसे अच्छी खबर मिथुन राशि के लिए यही है कि आपके लग्नेश बुधदेव आज बुधवार को अपने ही दिन वक्री शुक्रदेव के साथ पंचम भाव में हैं। इसलिए रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और लव लाइफ में आज स्पष्टता और आत्मविश्वास का संचार होगा। कोई अटका रचनात्मक प्रोजेक्ट आज आगे बढ़ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में विशेष स्पष्टता रहेगी। दिल की बात कहने का यह सही समय है।

कर्क राशिफल, आज वित्तीय फैसलों में बिल्कुल न करें जल्दबाजी। कर्क राशि वालों के लिए चंद्रदेव धन भाव में केतु के साथ युति में चले गए हैं। इसलिए वाणी और धन से जुड़े मामलों में आज अस्थिरता संभव है। आपके लिए आज की सबसे जरूरी सलाह यह है कि कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला आज बिल्कुल न लें, कुछ दिन रुककर ही आगे बढ़ें। अच्छी खबर यह है कि मंगलदेव-गुरुदेव अभी भी सीधे आपके लग्न पर नीचभंग राजयोग में विराजमान हैं, इसलिए व्यक्तित्व में साहस और ज्ञान का संयोग बना रहेगा। परिस्थितियां चाहें जैसी हों, आपका आत्मविश्वास कम नहीं होगा। करियर के क्षेत्र में आप अपने पराक्रम का लोहा मनवाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज आराम को प्राथमिकता दें। मानसिक अस्थिरता को नजरअंदाज न करें, बल्कि खुद को समय दें।

सिंह राशिफल, व्यक्तित्व को लेकर आज आत्म-मंथन का दिन रहेगा। सिंह राशि वालों के लिए आज एक बड़ी खगोलीय हलचल सीधे आपके लग्न पर हो रही है। चंद्रदेव कर्क से निकलकर आपकी ही राशि सिंह में प्रवेश कर केतु के साथ युति बना चुके हैं। इसलिए व्यक्तित्व, आत्म-छवि और मानसिक स्पष्टता को लेकर आज अस्थिरता महसूस हो सकती है। अपने व्यक्तित्व को लेकर आत्म-मंथन करें। कोई भी बड़ा व्यक्तिगत फैसला आज टालना उचित रहेगा। प्रेम जीवन में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य के लिए आज मानसिक शांति और ध्यान को विशेष प्राथमिकता दें। खुद के लिए समय निकालना आज सबसे जरूरी काम है। काफी समय तक भूखे न रहें। कंधे और गर्दन में दर्द या खिंचाव की परेशानी हो सकती है।

कन्या राशिफल, वाणी और वित्तीय मामलों में आज विशेष स्पष्टता रहेगी। कन्या राशि के लिए व्यय भाव में चंद्र-केतु युति आपको अकेले रहने, अपने बारे में विचार करने या किसी जगह की अकेले यात्रा करने के मौके दे सकती है। विदेश में पढ़ने, दूरस्थ शिक्षा या लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। मन में चल रहे गहरे सवालों का जवाब मिल सकता है। ध्यान और साधना के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके लग्नेश बुधदेव आज अपने ही दिन धन भाव में शुक्रदेव के साथ विराजमान हैं, इसलिए वाणी और वित्तीय मामलों में आज विशेष स्पष्टता रहेगी। कोई अटकी बातचीत आज सुलझ सकती है।

तुला राशिफल, मंगल-के नीचभंग राजयोग से प्रगति जारी रहेगी। तुला राशि वालों के आज मन के भीतर मंथन चलता रहेगा। आपके लग्नेश शुक्रदेव स्व-राशि में सीधे लग्न पर वक्री होकर बुधदेव के साथ बैठे हैं। इसलिए व्यक्तित्व और निजी रिश्तों को लेकर चिंता रहेगी। चंद्रदेव आज सिंह राशि में केतु के साथ आपके लाभ भाव में युति में आ चुके हैं, इसलिए आय और सामाजिक दायरे से जुड़े मामलों में आज अस्थिरता संभव है। दोस्तों का साथ छूट सकता है। किसी तरह के नशे या व्यसन से बचें। स्वास्थ्य के लिए सामाजिक व्यस्तता के बीच आज मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें, जरूरत पड़े तो थोड़ा अकेले समय निकालें। नसों से जुड़ी तकलीफ, बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें। करियर-व्यवसाय में मंगल-के नीचभंग राजयोग से प्रगति जारी रहेगी, यह राहत की बात है। आउट ऑफ बॉक्स आइडिया से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल, करियर के फैसले थोड़ा टाल दें। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज की सलाह साफ है। करियर भाव में चंद्रदेव आज सिंह राशि में केतु के साथ युति में आ चुके हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र से जुड़े निर्णयों में आज मानसिक अस्थिरता संभव है। कोई भी बड़ा करियर-फैसला आज टाल ही दें। स्पष्टता की कमी महसूस हो तो घबराएं नहीं। पर एक बात राहत की है, आपके लग्नेश मंगलदेव अभी भी गुरुदेव के साथ भाग्य भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। इसकी वजह से स्थिति चाहें जितनी प्रतिकूल हो, किस्मत आपका पासा पलट देगी। सूर्यदेव का साथ लाभ भाव में बना हुआ है।

धनु राशिफल, फैसले लेते वक्त भावनाओं में न बहें। धनु राशि वालों के लिए चंद्रदेव आज सिंह राशि में केतु के साथ आपके भाग्य भाव में युति में आ चुके हैं। इसलिए भाग्य का साथ नहीं मिलने और लंबी यात्रा से जुड़े मामलों में आज अस्थिरता संभव है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। दूसरी तरफ, कार्यक्षेत्र में काम के दबाव कीबनी रहेगी। दूरस्थ संपर्क से लाभ मिल सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें क्योंकि आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर लग्नेश के नीचभंग राजयोग से समग्र स्थिरता के संकेत बने रहेंगे, मन को शांत रखने की कोशिश करें। ज्यादा तीखा-मसालेदार भोजन न करें और शरीर के आराम का ध्यान रखें।

मकर राशिफल, आज अनपेक्षित आय के मौके बन सकते हैं। मकर राशि वालों को आज बाहर का मौसम भले ही सुहावना लगे, पर भीतर कुछ हल्की बेचैनी भी रह सकती है। गुप्त भाव में चंद्रदेव आज सिंह राशि में केतु के साथ युति में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए गुप्त मामलों और अचानक होने वाले बदलावों में आज सतर्कता जरूरी होगी। अच्छी बात यह है कि मंगल-गुरु की नीचभंग राजयोग युति साझेदारी भाव में अभी भी बनी हुई है। इसलिए रिश्तों और साझेदारी के लिए आज भी शुभ दिन रहेगा। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ तालमेल बना रहेगा। शेयर बाजार से अनपेक्षित आय के मौके बन सकते हैं। हालांकि, सट्टेबाजी से बचें। स्वास्थ्य के लिए आज मानसिक शांति पर ध्यान दें, तनाव से बचने की कोशिश करें।

कुंभ राशिफल, आज ग्रहण योग से भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। कुंभ राशि वालों के लिए आज की बड़ी खबर साझेदारी भाव से आ रही है। चंद्रदेव सिंह राशि में केतु के साथ युति में प्रवेश कर चुके हैं, जो ठीक आपके जीवनसाथी व साझेदारी वाले भाव में पड़ रहा है। इसलिए रिश्तों से जुड़े बड़े निर्णय आज टाल देना बेहतर रहेगा। आपकी मनमुटाव हो सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। राहुदेव आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे। आपकी बातों में लोग उलझे रहेंगे, वो पता ही नहीं कर पाएंगे कि आप कितनी गहराई में हैं। कार्यक्षेत्र में भागमभाग लगी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ तनाव या बहस हो सकती है।

मीन राशिफल, आज कोई बड़ा बदलाव फिलहाल टाल देना बेहतर होगा। मीन राशि वालों के लिए आज सबसे जरूरी सलाह सेहत भाव से जुड़ी है। चंद्रदेव सिंह राशि में केतु के साथ आपके सेहत भाव में युति में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए दिनचर्या और स्वास्थ्य से जुड़े बड़े फैसले आज बिल्कुल न लें। कोई बड़ा बदलाव फिलहाल टाल दें। राहत की बात यह है कि शनिदेव अभी भी सीधे आपके लग्न पर वक्री गति से अकेले बैठे हैं, इसलिए व्यक्तित्व में स्थिरता आज भी बनी रहेगी। मन डगमगाने की जरूरत नहीं। कार्यक्षेत्र में सूर्यदेव के साझेदारी भाव में होने से व्यापारिक साझेदारी के लिए आज भी शुभ दिन रहेगा। आज दिनचर्या और आराम पर विशेष ध्यान दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...