Rashifalआज का राशिफल, 7 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज धन्वंतरि जयंती है। आज देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज नरक चतुर्दशी भी है, जिसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा आज हनुमान जयंती भी मनाई जायेगी। आइए आचार्य से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल।

 

मेष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज परिवारजनों के साथ पार्टी करेंगे। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति में आपकी छबी मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट के लिये दिन खास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। बिजनेस में आ रही रुकावटें आज खत्म होंगी, काम में तरक्की होगी।

वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं का काम अच्छा चलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर आप बिजनेस को और आगे बढ़ाना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह करना ज्यादा बेहतर रहेगा। आज आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। नवविवाहिता दंपति आज कहीं घूमने जायेंगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज बेटी के करियर को लेकर, उनके शिक्षकों से विचार-विमर्श करेंगे। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ निजी मामलों में थोड़ा भावुक होंगे, लेकिन ज्यादा भावुक होने से बचें। काम की जगह बदलने से ऊर्जा में बदलाव होगा, काम की रफ्तार बढ़ेगी।

कर्क राशि- आज का दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आयात-निर्यात का काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। धैर्य रखने से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। घर में बड़े बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आप किसी के साथ फालतू वाद विवाद में न पड़ें। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा। आज आपको थोड़ा भाग दौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सभी दिक्कतें दूर होंगी।

कन्या राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। विद्यार्थियों को बेहतर करियर का चुनाव करने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आप किसी काम में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आज आपको प्रापर्टी खरीदने से लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स से सम्बन्धी कार्य करने वाले लोगों का काम अच्छा चलेगा। शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

तुला राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, परिवार में अनुष्ठान होने का योग बन रहा है। अधिकारियों के सहयोग से रुके काम में सफलता मिलेगी। आज परिवारजनों के साथ प्यार और स्नेह बढ़ेगा। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खान-पान से परहेज करें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आप परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। छात्र अपने प्रैक्टिकल में नए विचारों को जोड़ सकते हैं। आज परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके बिगड़े काम बनेंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका मनचाहा काम पूरा होने का योग बन रहा हैं। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। घर पर अलग-अलग डिश का आनंद लेंगे। आज बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वे अपने दोस्तों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खिला सकते हैं।

मकर राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की मदद मिलेगी, जिससे दोस्ती में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी, घर में सुख शांति का महौल बनेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त होंगी, काम करने में सरलता होगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। राइटर की कोई किताब पब्लिश हो सकती है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जायेगा।

कुंभ राशि- आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। दोस्तों से काफी दिन बाद फोन पर काफी लम्बी बात होगी। कृषक वर्ग को खेती में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका मन खुशहाल रहेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके काम बन जायेंगे शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज दूसरे लोग भी आपकी काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे। फिजूल खर्चो पर रोक लगाने की जरूरत है, घर से जब भी निकले सामान की लिस्ट बना कर ही निकलें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतका के...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और सहयोगियों के 14 ठिकानों पर दबिश, रिकॉर्ड और डिवाइस बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम ने पूर्व उद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे और...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज अपने 10वें भव्य दीपोत्सव पर एक बार फिर नया...