Hocky Champion Trophy 2026
Rashifalआज का राशिफल, 2 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 2 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज कलाष्टमी व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 47 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। यहां विस्तार से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही, लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको अपने करियर में गुरु का सहयोग प्राप्त होगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीजों से बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज आप अपनी बात किसी से भी शेयर न करें।

वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूरा करेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं और अच्छे मौसम का लुत्फ भी उठाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है।

मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के लोगों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर बनेगा, साथ ही रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जाएंगे। किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आएंगे। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। यात्रा के कारण आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वे किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं और वहां आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। घर में सुखद वातावरण रहेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी मनोकामना पूरी होगी। परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर नए सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा।

तुला राशि: आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में लाभ करा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते थोड़े दिन के लिए अटक सकती है, बस आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने खान-पान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा होगा। आपका वैवाहिक जीवन अधिक रंगों से भरा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही है। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी। धर्म के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें।

धनु राशि: आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभाएंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बनेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

मकर राशि: आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उनका पढ़ाई में मन लगेगा। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। बेहतर होगा जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकें। तेज परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

कुंभ राशि: आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक पंडाल में जाने की योजना बनाएंगे। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का दिन है। परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का प्लान जरूर बनाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद न करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

नई सरकार की बड़ी तैयारी, प्राइमरी स्कूलों में सिख पगड़ी और मुस्लिम नकाब पर लगेगी रोक

क्यूबेकः कनाडा के क्यूबेक प्रांत में नई सरकार प्राथमिक...

Punjab News: पूर्व मंत्री के घर पर ED की रेड, दस्तावेज खंगाले, देखें वीडियो

होशियारपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह पंजाब के...

Punjab News: AAP का एक्शन, जोड़ामाजरा और पठानमाजरा की हो सकती है सदस्यता रद्द

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार आने में अब कुछ...

Punjab News: आप पार्टी के तीसरे विधायक ने दिया इस्तीफा

तीनों विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल अमृतसरः पंजाब में...

नई सरकार की बड़ी तैयारी, प्राइमरी स्कूलों में सिख पगड़ी और मुस्लिम नकाब पर लगेगी रोक

क्यूबेकः कनाडा के क्यूबेक प्रांत में नई सरकार प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के धार्मिक पहनावे पर प्रतिबंध लगाने की...

Punjab News: पूर्व मंत्री के घर पर ED की रेड, दस्तावेज खंगाले, देखें वीडियो

होशियारपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा...

Punjab News: AAP का एक्शन, जोड़ामाजरा और पठानमाजरा की हो सकती है सदस्यता रद्द

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गरमाई गई है। बीते दिन ही आप...

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन शेयर बाजार में 'धमाका' आज...