Rashifalआज का राशिफल, 27 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

27 नवंबर 2026, शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार दोपहर 3:08 बजे आर्द्रा नक्षत्र समाप्त होगा और पुनर्वसु के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा। मेष से मीन तक हर राशि के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और दिन की जरूरी सावधानी अलग-अलग दी गई है।

मेष राशि, सहकर्मियों से सपोर्ट मिलेगा।‌आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के लिए चंद्रमा लाभदायक बना रहे हैं। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे पाएंगे जिससे आपका काम समय और सुचारू रूप से पूरा हो पाएगा। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढ़ने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होाग। भाई बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सपोर्ट मिलेगा। और कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि हर बात को तूल देने से बचें, कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी आपको सीखना होगा।

वृषभ राशि, सुस्ती के बाद लाभ का भी संयोग बनेगा।‌वृषभ राशि के जातको के लिए आज छठे भाव का बुध शुक्र सेहत में नरमी का संयोग बना सकता है। सुबह आलस महसूस करेंगे शारीरिक थकान और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। लेकिन चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की मदद से आपको लाभ दिला सकता है। व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा और आप कोई लाभदायक डील प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज लालच से बचना होगा, छोटे लाभ के चक्कर में बड़े नुकसान को आमंत्रण देने से बचें। वैवाहिक जीवन में आपको सुख मिलेगा। पिता से भी सपोर्ट पाएंगे।

मिथुन राशि, कार्यक्षेत्र में अलर्ट होकर रहना होगा। आज चंद्रमा आपकी राशि के ऊपर से संचार कर रहे हैं और पंचम भाव में शुक्र बुध का गोचर हो रहा है। ऐसे में दिन आपके लिए सार्थक और सफल रहेगा। आपको अपनी कार्ययोजना का फायदा मिलेगा। कोई मित्र या परिचित आपकी मदद कर सकता है। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में अलर्ट होकर रहना होगा, प्रतिद्वंद्वी अपनी चमकाने के चक्कर में आपकी छवि को खराब कर सकते हैं। विपरीतलिंगी जातकों से मेलजोल बनाए रखना फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलो में दिन लाभदायक रहेगा। आपका फंसा हुआ धन वापस आ सकता है। छात्रों को अपनी शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में गुलाबी मौसम का रोमांस छाएगा,डेट प्लान कर सकते हैं।

कर्क राशि, मानसिक उलझन के साथ लाभ भी पाएंगे। कर्क राशि के लिए आज सुख भाव में गोचर कर रहे बुध और शुक्र लाभ का संयोग बना रहे हैं लेकिन चंद्रमा का द्वादश में होना खर्च और मानसिक उलझन को भी बढ़ा रहा है। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। शाम का समय आपका उत्साह और आनंद में बीतेगा। कारोबार के विस्तार की योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र मे आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

सिंह राशि, अनुभवी व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए आज एकादश भाव का चंद्रमा और चतुर्थ भाव का सूर्य अनुकूल फलदायी होगा। आपका आत्मविश्वास आज बढा रहेगा और आपको आर्थिक लाभ का भी अवसर प्राप्त होगा। आप अपने संपर्क और जान पहचान का भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी योजना और सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम में आज आपको भाग्य आपको सपोर्ट करेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। जिन जातको को पहले चोट लगी है उनका दर्द उभर सकता है इसलिए सेहत के प्रति आवश्यक सावधानी बरतें। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी कुछ संयोग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

कन्या राशि, दिन आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन चंद्रमा के दशम भाव में होने से करियर और काम को लेकर शुभ लाभदायक रहेगा। जबकि राशि से दूसरे भाव में बुध और शुक्र के होने से भी आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। परिवार के साथ आपको मनोरंजक और सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका काम भी आज शुरू हो सकता है। सरकारी काम में आपको आपको आज सफलता मिलेगी। किसी मामले में वाणी के प्रभाव से आपको कूटनीतिक जीत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि, जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। तुला राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन आनंददायक रहेगा। चंद्रमा का राशि से भाग्य भाव में गोचर परिवार का सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज बुध शुक्र की युति से भी कारोबार में लाभ मिलेगा। आपको आज निवेश का फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बढेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आपको आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आपको किसी मित्र या परिचित से शुभ सूचना मिलेगी और आपको किसी मामले में निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

वृश्चिक राशि, सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा क्योंकि भाग्येश चंद्रमा अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। वैसे आज सूर्य का शुभ प्रभाव और मंगल का राशि पर दृष्टि होना आपको प्रतिकूल प्रभाव से बचाएगा। कारोबार मे आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। साहस से आप प्रतिकूल स्थिति का निदान कर पाएंगे। दीर्घकालीन निवेश का आपको फायदा मिलेगा। किसी सामाजिक काम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी से उधार और कर्ज लेनदेन से बचें।

धनु राशि, दोस्तों से सहयोग मिलेगा। धनु राशि के लोगों के लोगों के लिए आज का दिन गुरु शुभ बना रहे हैं। आपकी राशि पर राशि स्वामी गुरु की गुरु की दृष्टि होने से आपको अपनी कार्ययोजना का फायदा मिलेाग। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढेगी। कोई पुराना अटका काम बनेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। साझेदारी के काम में आपको सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।‌ रचनात्मक काम में आपकी रुचि रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप सफलता मिलेगी।

मकर राशि, दूसरों के मामलों हस्तक्षेप करने से बचें।‌मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण के काम से जुड़े जातकों को आज सफलता मिलेगी। आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, आपकी कोई पुरानी समस्या आज फिर उभर सकती है। खान पान में आज आपको संयम रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपको बिना पूछे सलाह देने से बचना चाहिए। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें।

कुंभ राशि, आज अनुभव का फायदा मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन चंद्रमा के पंचम भाव में होने से सुखद और अनुकूल रहेगा। अपनी बातों और व्यवहार से आपको प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में लाभ के बड़े अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आप किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। तकनीकी काम से जुड़े जातकों को आज अनुभव का फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि, दिन आपका सुखद बीतेगा। मीन राशि के लिए आज महीने का अंतिम शनिवार चंद्रमा के चतुर्थ भाव में रहने से शुभ और सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने मित्र या संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। लेखन और रचनात्मक काम से जुड़े जातकों को आज फायदा मिल सकता है। किसी कारण से आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं,वाहन पर आज खर्च भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आपस में वाद विवाद से आपको आज बचना चाहिए। बच्चों से संबंधित मामलों में तनाव हो सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

Punjab News: पाकिस्तान मे लापता श्रद्धालु के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के...

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत सिंह लुधियाना: कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच लुधियाना...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...