Nationalअनंत सिंह की बेटी की शादीः लाखों की भीड़ से इंतजाम अस्त-व्यस्त,...

अनंत सिंह की बेटी की शादीः लाखों की भीड़ से इंतजाम अस्त-व्यस्त, Video Viral

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की ऋषिकेश सिंह से शादी संपन्न हो गई, लेकिन उनके खुले निमंत्रण पर बिहार भर से लाखों की भीड़ उनके गांव लदमा पहुंच गई, जिससे खाना रहते सारा इंतजाम अस्त-व्यस्त हो गया। काफी लोगों को बिना भोज खाए लौटना पड़ा। लदमा से अब कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें खाना तो खाना, खाने के पत्तल के लिए भी लोगों में लूट मचने का नजारा दिख रहा है। भूखे लोगों को जो मिला, उसी पर वो टूट पड़े। मसलन, किसी को दाल मिला तो उसने कई ग्लास दाल ही पी लिया। जिसे सब्जी मिली, वो सब्जी से ही पेट भरने लगा। जिसे मिठाई मिली, उसने मिठाई ही दबाई। कुछ लोगों का रसोई वाले इलाके का वीडियो भी चल रहा है, जहां लोगों ने टमाटर तक खा लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

अनंत सिंह का खुद का भी अनुमान था कि 4-5 लाख लोग आएंगे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक ही 1 लाख से ज्यादा लोग लदमा में आ गए थे। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि भोज में पहुंचे लोगों की संख्या उससे भी कहीं ज्यादा थी। भीड़ की वजह से लदमा गांव जाने के रास्ते पर ऐसा जाम लगा कि बड़े-बड़े वीआईपी लोगों को पैदल और ट्रैक्टर पर बैठकर अनंत सिंह के घर जाना पड़ा। अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश की डिफेंडर कार भी जाम में ऐसी फंस गई कि उनको विधायक की एक पुरानी जीप से घर तक लाना पड़ा। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव पैदल चलकर घर तक पहुंचे। बृजभूषण शरण प्रसाद सिंह को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा।

शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दोपहर में पहुंच गए थे। उनके अलावा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण प्रसाद सिंह, बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव, विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत सरकार और विपक्ष के दलों से जुड़े कई नेता और कलाकार वहां पहुंचे। भव्य इंतजाम में शिवांगी और ऋषिकेश ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, जिसके बाद घर में बाकी रीति-रिवाज और फेरों के साथ ब्याह संपन्न हुआ।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...

CM Mann ने 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

चंडीगढ़ / मोगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 लाख लाभार्थियों तक खाद्य सुरक्षा लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट...