मोरक्को से हजारों प्रवासी स्पेन के छोटे से स्वायत्त क्षेत्र स्यूटा में जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान जबरन घुसने की कोशिश के दौरान 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत भी हो गई। साथ ही कई घायल भी हो गये। पूरे घटना क्रम की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक साथ हजारों की संख्या में अफ्रीकी प्रवासी अंदर घुसते नजर आ रहे हैं।
सीमा पर पुलिस की घेराबंदी और सुरक्षा बाड़ के बीच संकरे रास्तों के कारण लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। भीड़ में दबने, दम घुटने और समुद्र में डूबने के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान स्पेन और मोरक्को के 100 से ज्यादा सैनिक भी घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने स्पेन सरकार से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने और सीमा पर स्थिति संभालने के लिए सेना भेजने की मांग की।
स्पेनिश सरकार ने जारी किया बयान
जबरन देश में घुसने की घटना को लेकर स्पेनिश सरकार की तरफ से जानकारी मिली है कि मोरक्को की तरफ से करीब 49 हजार लोगों के तैरकर या पैदल चलकर स्पेनिश शहर स्यूटा में प्रवेश कर चुके है। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने स्पेन सरकार से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने और सीमा पर स्थिति संभालने के लिए सेना भेजने की मांग की।
वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि बड़ी संख्या में लोग ताराजल समुद्र तट के किनारे बने तटबंधों से होते हुए स्थानीय सड़कों पर पहुंच रहे थे। इनमें ज्यादातर मोरक्को के नागरिक थे। ज्यादातर युवा पुरुष दिखाई दे रहे थे, लेकिन महिलाओं और बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे।
स्पेन-मोरक्को सीमा पर क्यों बढ़ा संकट
स्पेन और मोरक्को की सीमा पर यह तनाव बुधवार को छोटे से स्पेनिश क्षेत्र में पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की संख्या बढ़ने के बाद बढ़ा। इनमें से ज्यादातर लोग समुद्र में तैरकर स्यूटा पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
सबीही और मोरक्को तथा स्यूटा के सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार, बुधवार को समुद्र के रास्ते स्यूटा पहुंचने की कोशिश में तीन लोगों की मौत हो गई। मोरक्को के अधिकारियों ने इस सीमा पार करने की घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

