HomeGovernment NewsHimachal Govtनिदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज संयुक्त निदेशक अजय पाराशर और वरिष्ठ आशुलिपिक अश्वनी कुमार के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। अजय पाराशर ने 27 जुलाई, 1998 को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाओं की शुरूआत की। लगभग 28 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता से विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।

अश्वनी कुमार ने 7 जून, 1988 को विभाग में आशुटंकक के पद पर सेवाएं शुरू कीं। लगभग 38 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने गिरिराज साप्ताहिक कार्यालय शिमला और निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने अजय पाराशर और अश्वनी कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।

अजय पाराशर की निपुण कार्यशैली, कार्यकुशलता और सकारात्मक सहयोग युवा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी प्रतिभा और कार्य के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। निदेशक ने अश्वनी कुमार की विभाग के प्रति बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की। अश्वनी कुमार की कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है जो विभाग के लिए आने वाले वर्षों तक प्रेरणादायक रहेगा।

राजीव कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अजय पाराशर और अश्वनी कुमार के स्वस्थ और आनन्दमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -