Girl in a jacket
HomeNationalयोगी सरकार की AI For All पहल से प्रदेश के युवाओं को...

योगी सरकार की AI For All पहल से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा भविष्य की तकनीक का ज्ञान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके पर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा एआई फॉर ऑल को पूरे प्रदेश में प्रभावी रुप से लागू किया गया है। इसके अंतर्गत हर नागरिक को निशुल्क आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उदयमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कार्यक्रम वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल यूनिविर्सिटी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान किया था। योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी, परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अभ्यार्थियों तथा आम नागरिकों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष उन्हें डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरुप तैयार करना है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटलिजेंस आज वैश्विक स्तर पर रोजगार, उद्योग और कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव ला रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि प्रदेश का युवा तकनीकी, रुप से सक्षम बने और नई संभावनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने अधिकारियों का निर्देश दिए हैं कि गांव, कस्बों और शहरों तक इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग निशुल्क प्रशिक्षण से जुड़ सके।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का फोकस सिर्फ पारंपरिक रोजगार तक सीमित नहीं है बल्कि युवाओं का भविष्य की जरुरतों के अनुरुप प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। यही कारण कौशल विकास के क्षेत्र में प्रदेश लगातार नई पहलें कर रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत एआई फॉर

ट्रेनिंग एंड असेसमेंट नामक कोर्स लगभग तीन घंटे की अवधि का है। जिसे पूरी तरह ऑनलाइन जरिए से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है तथा सफल अभ्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है जो उनके करियर विकास में सहायक होगा।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों को अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एआई फॉर ऑल टैब के जरिए से सरल प्रक्रिया में निशुल्क पंजीकरण कर घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -