Girl in a jacket
HomeChandigarhPolice कर्मी ने 2 वाहनों को मारी टक्कर, नशे में धुत्त होने...

Police कर्मी ने 2 वाहनों को मारी टक्कर, नशे में धुत्त होने के आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्मी ने एक पैर में पहनी Ladies’ Footwear और दूसरे में Slipper

चंडीगढ़ः पुलिस ने 2 वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल नशे में धुत होने के आरोप लगे है। लोगों का आरोप हैकि देर रात शराब के नशे में पुलिस कर्मी इस कदर धुत मिला कि उसने पहले एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी और फिर मौके से भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो उसने रास्ते में दूसरी एक्टिवा को भी टक्कर मार दी। आखिरकार गुस्साए लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को घेरकर पकड़ लिया। घटना के दौरान सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने एक पैर में लेडीज फुटवियर और दूसरे पैर में स्लीपर पहना हुआ था। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग हंस भी रहे थे और पुलिसकर्मी की हालत पर सवाल भी उठा रहे थे।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक लोग सड़क पर खड़े होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते रहे। लोगों का कहना था कि जो पुलिस आम जनता की सुरक्षा का दावा करती है, अगर वही नशे में लोगों को टक्कर मारेगी तो जनता किस पर भरोसा करे। लोगों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पर पुलिस तुरंत केस दर्ज कर देती है, लेकिन जब पुलिसकर्मी गलती करते हैं तो उन्हें सिर्फ लाइन हाजिर कर मामला दबा दिया जाता है।

घटना वीरवार देर रात की है। घायल युवक की पहचान कुलदीप चंद के रूप में हुई है। हादसे में कुलदीप के दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप चंद सिविल अस्पताल के पीछे पॉकेट नंबर-1 स्थित सरकारी स्कूल के सामने से एक्टिवा पर गुजर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार वेन्यू कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलदीप सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -