Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: Petrol-Diesel की बढ़ी कीमतों को लेकर विधायक कुलदीप धालीवाल ने...

Punjab News: Petrol-Diesel की बढ़ी कीमतों को लेकर विधायक कुलदीप धालीवाल ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अमृतसर में आप दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर पंजाब, किसानों और आम लोगों के खिलाफ है। धान की बुवाई का मौसम नजदीक होने के कारण किसानों को पहले से ही भारी खर्च उठाना पड़ रहा है और ऐसे समय में डीजल की कीमत में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना एक ऐसा कदम है जो किसानों की आर्थिक कमर तोड़ देगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान खेतों को तैयार करने, सिंचाई करने और ट्रैक्टर चलाने के लिए सबसे ज्यादा डीजल का इस्तेमाल करते हैं और अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते खेती की लागत भी बढ़ जाएगी। AAP नेता ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। एक तरफ धान का MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) सिर्फ 72 पैसे प्रति किलो बढ़ाया गया है, वहीं दूसरी तरफ डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका असर न सिर्फ किसानों पर, बल्कि आम लोगों पर भी पड़ेगा, क्योंकि ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ने से सब्ज़ियों, दालों और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भारत को रूस से सस्ता तेल मिलता था, लेकिन अब अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौतों के कारण उसे महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है।

धालीवाल ने दावा किया कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं और डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है। सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि किसान और मजदूर वर्ग महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महंगाई और केंद्र की नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -