Himachal GovtCM Sukhu ने कांगड़ा जिले के चैतड़ू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन...

CM Sukhu ने कांगड़ा जिले के चैतड़ू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे के समीप चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र से 15 से 20 उभरते उद्यमियों को सहयोग मिलने की उम्मीद है तथा अगले पांच वर्षों में 350 से 400 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में आईटी इकोसिस्टम को मजबूत करना, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना तथा स्टार्टअप और उभरते उद्यमियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना है। इस केंद्र में आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिनमें प्लग-एंड-प्ले इन्क्यूबेशन सुविधाएं, रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस, प्रबंधकों के केबिन, 40 सीटों वाला ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस एवं मीटिंग रूम, नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी), रिसेप्शन एरिया, अतिथि कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इस केंद्र में 106 प्लग-एंड-प्ले सीटें, प्रबंधकों के लिए चार केबिन और 5,031 वर्ग फुट का रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस उपलब्ध करवाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में एक उभरते हुए गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार आईटी कंपनियों को आकर्षित करने, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने तथा नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी,...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां,...

‘पुकार’ NGO ने कराया ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, देखें वीडियो

कार्यक्रम में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने की विशेष रूप से शिरकत  जीरकपुर (बलटाना): नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी, संतुलित, सतत एवं हरित औद्योगिकीकरण को गति देने के उद्देश्य...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही...