AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में विकास की संभावनाओं को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का दो दिवसीय काजा दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। यह दौरा केवल विकास योजनाओं की घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें जनसंवाद, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, बिजली आपूर्ति में सुधार, पर्यटन को प्रोत्साहन और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की व्यापक रूपरेखा सामने आई।

मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान स्पीति के दुर्गम और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जनजातीय सीमावर्ती क्षेत्रों में 116.28 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने प्रदेश सरकार के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्पीति घाटी के रंगरिक में रात्रि प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने मंजुश्री में जनसमस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जब 15 अप्रैल, 2023 को हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर काजा आए थे, उस समय स्थानीय लोगों ने बिजली की समस्या उनके समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को इस समस्या के समाधान के प्रति आश्वस्त किया था और आज इस दिशा में परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। स्पीति में निर्बाध बिजली आपूर्ति केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित विषय नहीं है।

स्पीति जैसे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जीवन की गुणवत्ता से सीधे जुड़ी है। मुख्यमंत्री ने काजा में स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने की घोषणा की। इससे स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करने की आवश्यकता कम होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं: मुकेश अग्निहोत्री

मियां हीरा सिंह स्टेट को ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं...

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को...

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन...

प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों में की गई ऐतिहासिक वृद्धि

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी...

CM Saini ने सभी निवेशकों को अगले साल होने वाले हैपनिंग हरियाणा के लिए दिया निमंत्रण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश...

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं: मुकेश अग्निहोत्री

मियां हीरा सिंह स्टेट को ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण जल्द होगा पूरा ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री...

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दोहराते हुए वित्त मंत्री एवं कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल...

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित...

प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों में की गई ऐतिहासिक वृद्धि

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...