Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtअटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर बिल्डिंग में दूसरे चरण के निर्माण हेतु 53 करोड़ रुपए की लागत से हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा टेंडर अलॉट कर दिया हैं और जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह बिल्डिंग पिछली तरफ बनेगी जिसमें 54 शोरूम बनेंगे।

विज ने बताया कि दूसरे चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में बिल्डिंग 54 शोरूम के अलावा यहां पर कार्यक्रम, कांफ्रेंस एवं अन्य आयोजनों के लिए तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा, साथ ही रूफ टॉप फूट कोर्ट होंगे जहां लोग खान-पान का आनंद ले सकेंगे। इससे पहले बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जिसमें बने 44 शोरूमों की ई-ऑक्शन नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा जल्द शुरू की जाएगी। इन शोरूम के लिए 150 रुपए प्रति स्क्वेयर फुट रेट किराया तय किया गया है। बैंकों के लिए शोरूम रिजर्व रखे गए हैं।

व्यस्त बाजारों में स्थित बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए बैंक स्क्वेयर परियोजना अम्बाला छावनी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां बैंकों के शिफ्ट होने पर बाजारों में ट्रेफिक का दबाव तो कम होगा साथ ही एक ही स्थान पर सभी बैंक होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में आगे बने तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 101 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के निर्माण हेतु अब टेंडर अलॉट हो गया है जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। बैंक स्क्वेयर की दोनों बिल्डिंग में कुल 98 शोरूम होंगे।

दूसरे चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे

ऊर्जा मंत्री अनिल ने बताया कि दूसरे चरण में बैंक स्क्वेयर में बनने वाली बिल्डिंग में कुल 54 शोरूम बनेंगे, इनमें पहले फ्लोर पर 17 शोरूम होंगे, दूसरे फ्लोर पर 17 शोरूम तथा तीसरे फ्लोर पर 20 शोरूम बनेंगे। तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट होंगे। बिल्डिंग में लिफ्ट, सीढ़िया, एस्केलेटर, फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बड़ूही के पास कार-पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

पांच लोग घायल, कटर से कार काटकर निकाला फंसा...

हरियाणा में पुलिस समेत छह प्रमुख विभागों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तक Horizontal आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी...

राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप हरियाणा ने तेज की नशे के खिलाफ कार्रवाई

जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान राज्य में नशा तस्करी के...

केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना: Harjot Singh Bains

4 सालों में सरकारी स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने...

बड़ूही के पास कार-पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

पांच लोग घायल, कटर से कार काटकर निकाला फंसा व्यक्ति  ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अंब के तहत ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर...

हरियाणा में पुलिस समेत छह प्रमुख विभागों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तक Horizontal आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में...

राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप हरियाणा ने तेज की नशे के खिलाफ कार्रवाई

जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान राज्य में नशा तस्करी के 4,967 आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय...

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने कनाडा में वैश्विक सेमिनार में पंजाब के पोषण बागों और कृषि-निर्यात संभावनाओं को किया...

पंजाब में चल रहे हैं 5000 से अधिक स्कूल पोषण बाग और आंगनवाड़ी पोषण वाटिका ओंटारियो व्यापार विकास मंत्री...