AdvertisementPunjab Government
Businessशेयर बाजार में भारी उछाल, Jio Platforms का IPO खुलते ही QIB...

शेयर बाजार में भारी उछाल, Jio Platforms का IPO खुलते ही QIB कैटेगरी हुई फुल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह बहार लौट आई है। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और आईटी (IT) शेयरों में जोरदार लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आज करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस तेजी से पिछले सत्र की गिरावट के बाद निवेशकों का हौसला फिर से बढ़ गया है। सुबह के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 695 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की उछाल के साथ 74,548.69 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 73,852.90 पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी लगभग 200 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त लेकर 23,086.95 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

वहीं देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। IPO खुलते ही बड़े संस्थागत निवेशकों ने इसमें जमकर बोली लगाई और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी महज 28 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गई। हालांकि, वहीं, छोटे निवेशकों ने अब तक इस IPO में कम दिलचस्पी दिखाई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पूरे IPO को अब तक 65 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी को निवेशकों का मजबूत समर्थन मिला।

बाजार की शुरुआत भी आज अच्छी बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स सुबह 485 अंकों की तेजी के साथ 74,337.93 पर खुला, जबकि निफ्टी 127 अंकों की बढ़त के साथ 23,016.00 के पार ओपन हुआ था। आज की तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी बाजार और वहां की बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे हैं। इन दमदार नतीजों के बाद दुनिया भर के टेक शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से जाग गई है। भारतीय बाजारों में आज निफ्टी आईटी और मिड-स्मॉल आईटी इंडेक्स सबसे आगे दौड़ रहे हैं। आईटी के अलावा सरकारी बैंक, सीमेंट और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि, मीडिया और केमिकल सेक्टर पर आज थोड़ा दबाव है और ये लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अब नहीं होगी मदरसों में जुम्मे की छुट्टी, सबके लिए एक समान व्यवस्था

देहरादूनः उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार यानी जुमे...

PM मोदी की तस्वीर पैरों से रौंदने पर छात्राओं पर मामला दर्ज

पलक्कड (केरल)। केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़...

काजू कतली में ब्लेड निकला का नौजवान ने किया दावा, देखें वीडियो

गाजियाबादः काजू कतली के बीच से ब्लेड निकलने का...

Punjab News: पार्टी में मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे का गोली मारकर कत्ल

लुधियानाः सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले...

मां पर 5 साल की बेटी की हत्या करने का आरोप, अंतिम संस्कार के लिए मांगी आर्थिक मदद

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में पांच साल की बच्ची...

अब नहीं होगी मदरसों में जुम्मे की छुट्टी, सबके लिए एक समान व्यवस्था

देहरादूनः उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार यानी जुमे की जगह रविवार को छुट्टी की जाएगी। वहीं इस मामले...

PM मोदी की तस्वीर पैरों से रौंदने पर छात्राओं पर मामला दर्ज

पलक्कड (केरल)। केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम के...

काजू कतली में ब्लेड निकला का नौजवान ने किया दावा, देखें वीडियो

गाजियाबादः काजू कतली के बीच से ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका...

Punjab News: पार्टी में मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे का गोली मारकर कत्ल

लुधियानाः सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की बीते दिन गोली मारकर हत्या...