AdvertisementPunjab Government
Businessशेयर मार्केट में मचा आहाकार, चंद मिनटों में डूबे 5 लाख करोड़

शेयर मार्केट में मचा आहाकार, चंद मिनटों में डूबे 5 लाख करोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः शेयर बाजार में एक बार फिर क्रैश देखने को मिला है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बिखर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला BSE Sensex खुलते ही 700 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का NSE Nifty 200 अंक से ज्यादा फिसल गया। बाजार में आए इस भूचाल के बीच मारुति, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल जैसे बड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए।

वीरवार को शेयर बाजार में खुलते ही तबाही का मंजर देखने को मिला है। बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 73,709 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 73,343 के लेवल पर खुला और फिर अचानक इसके गिरने की रफ्तार तेज हो गई और महज 5 मिनट में ही 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 73,005 पर आ गया। चंद मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 456 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यानी चंद मिनटों में ही निवेशकों के के इतनी रकम डूब गई।

अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही, लेकिन मेटा, टेस्ला और आईबीएम के नतीजों के बाद अमेरिकी शेयर वायदा दबाव में आ गए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सतर्कता के साथ हो सकती है और दबाव बना रह सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बाजार के लिए चिंता का विषय है। डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति...

Jalandhar News: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा...

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच ने किया तलब, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी...

Punjab News: बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, ट्रांसफॉर्मर गिरने से इलाके की बिजली गुल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः देर रात सर्कल रोड पर गेहूं से भरा एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी...

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से...

Jalandhar News: मकसूदां में 22 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद सुसाइड नोट बरामद, बहन ने किए खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आनंद नगर 3 गली मकसूदां में 22 वर्षीय ओमवीर ने मनप्रीत के घर में घुसकर मां-बेटी पर...

Jalandhar News: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। नौजवान ने बताया कि चावला मोबाइल...