AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: पार्टी में मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे का...

Punjab News: पार्टी में मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे का गोली मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल को दो गोलियां लगीं जिसके बाद गंभीर हालत में उसे डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार यह पूरी वारदात फुल्लांवाल चौक से जे-ब्लॉक मॉल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल शर्मा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में था और देर रात किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था।

इसी दौरान उस पर फायरिंग की गई। हमलावरों ने उसे दो गोलियां मारीं जिनमें से एक गोली उसकी छाती में और दूसरी पीठ में लगी। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11:55 बजे राहुल की मौत हो चुकी थी लेकिन परिवार को इस मनहूस खबर का पता रात 12:30 बजे लगा। राहुल के ही दोस्तों ने उसके साले को फोन कर बताया कि राहुल अस्पताल में है डीएमसी जाकर देख लो। जब परिवार वाले बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें राहुल की मौत की खबर मिली।

जवान बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल की शादी करीब 3 साल पहले ही हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर देर रात पार्टी में क्या विवाद हुआ और गोली चलाने वाले कौन थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के...

निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा था झोटा, पूरा पंजाब परिवार के साथः दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार...

Punjab News: विधानसभा में झोटा सहित लहरागागा के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, विपक्ष का हंगामा, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र शुरू हुआ। यह विशेष सत्र विधानसभा के 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगा।...

Punjab News: GK अस्पताल में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर चौक के पास स्थित जीके अस्पताल के बाहर तब हंगामा हो गया, जब शाम करीब 4 बजे...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप...