AdvertisementPunjab Government
NationalPM मोदी की तस्वीर पैरों से रौंदने पर छात्राओं पर मामला दर्ज

PM मोदी की तस्वीर पैरों से रौंदने पर छात्राओं पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पलक्कड (केरल)। केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर फाड़ने और उसे पैरों से रौंदने के मामले में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (MSF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के करीब 15 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे MES कल्लाडी कॉलेज के सामने हुई। वहां कॉलेज छात्र संघ चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम कार्यक्रम (कोट्टिक्कलासम) के लिए MSF और SFI के कार्यकर्ता जुटे थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी, उसे जमीन पर फेंका और पैरों से रौंद दिया।

पुलिस ने बताया कि मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा इस आशय या जानकारी के साथ जानबूझकर गैरकानूनी कृत्य करने से संबंधित है कि उससे दंगा भड़कने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मामला मन्नारक्कड़ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीजू की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के...

निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा था झोटा, पूरा पंजाब परिवार के साथः दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार...

Punjab News: विधानसभा में झोटा सहित लहरागागा के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, विपक्ष का हंगामा, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र शुरू हुआ। यह विशेष सत्र विधानसभा के 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगा।...

Punjab News: GK अस्पताल में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर चौक के पास स्थित जीके अस्पताल के बाहर तब हंगामा हो गया, जब शाम करीब 4 बजे...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप...