AdvertisementPunjab Government
Nationalमामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन नायक सोमवार रात मनसा देवी की प्रतिमा के विसर्जन समारोह में शामिल होने के बाद धातकीडीह गांव स्थित अपने घर लौटा था। सिनी पुलिस चौकी के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घर लौटने के कुछ ही देर बाद अर्जुन और उसके पिता अशोक नायक के बीच किसी मामूली घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़कर हाथापाई में बदल गई।

उन्होंने बताया कि अर्जुन ने अपने पिता को पहले कथित तौर पर डंडे से पीटा और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। कुमार ने बताया कि चीखें सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक को खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पिता और बेटे के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अब नहीं होगी मदरसों में जुम्मे की छुट्टी, सबके लिए एक समान व्यवस्था

देहरादूनः उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार यानी जुमे...

PM मोदी की तस्वीर पैरों से रौंदने पर छात्राओं पर मामला दर्ज

पलक्कड (केरल)। केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़...

काजू कतली में ब्लेड निकला का नौजवान ने किया दावा, देखें वीडियो

गाजियाबादः काजू कतली के बीच से ब्लेड निकलने का...

Punjab News: पार्टी में मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे का गोली मारकर कत्ल

लुधियानाः सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले...

मां पर 5 साल की बेटी की हत्या करने का आरोप, अंतिम संस्कार के लिए मांगी आर्थिक मदद

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में पांच साल की बच्ची...

अब नहीं होगी मदरसों में जुम्मे की छुट्टी, सबके लिए एक समान व्यवस्था

देहरादूनः उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार यानी जुमे की जगह रविवार को छुट्टी की जाएगी। वहीं इस मामले...

PM मोदी की तस्वीर पैरों से रौंदने पर छात्राओं पर मामला दर्ज

पलक्कड (केरल)। केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम के...

काजू कतली में ब्लेड निकला का नौजवान ने किया दावा, देखें वीडियो

गाजियाबादः काजू कतली के बीच से ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका...

Punjab News: पार्टी में मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे का गोली मारकर कत्ल

लुधियानाः सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की बीते दिन गोली मारकर हत्या...