AdvertisementPunjab Government
Himachalनशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे में संदिग्ध गाड़ी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम के सामने कुत्ते को छोड़ देने का मामला सामने आया है। कुत्ते ने हेड कांस्टेबल राम कृष्ण पर हमला कर पेट में काट लिया। भोटा के अंतर्गत टियाले दा घाट में ये घटनाक्रम हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी रोककर पूछताछ शुरू ही हुई थी कि पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति अचानक बाहर निकलकर कश्यप निवास की ओर भाग गया।

पुलिस कर्मी उसके पीछे पहुंचे तो वहां मौजूद दो महिलाओं और कुत्ते से सामना हो गया। आरोप है कि कुत्ते को पुलिस टीम की ओर ललकारा गया और उसने हेड कांस्टेबल को काट लिया।

घटना 4 अक्टूबर रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस टीम इलाके में अवैध शराब और मादक पदार्थों से जुड़े सुराग की तलाश में निकली थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घुमारवीं से हमीरपुर की तरफ आ रही एचपी 37एफ 2495 नंबर की गाड़ी में संदिग्ध सामान हो सकता है।

सूचना के बाद टीम ने वाहन को टियाले दा घाट से आगे कश्यप निवास के पास रोक लिया। पुलिस के बयान के मुताबिक वाहन में बैठे लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसी दौरान यह सारा घटनाक्रम हो गया। घायल पुलिसकर्मी के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दुकानों में घुसी पराली से ओवरलोड ट्रॉली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज...

हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के...

हाईवोल्टेज ड्रामा, ASI और युवक ने जड़े एक-दूसरे को थप्पड़, देखें वीडियो

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को...

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने...

पहले फोन चुराए, अब चोर मैसेज कर मांग रहा पासवर्ड, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, देखें Video

नैनीतालः देहरादून से एक चोरी का अलग ही मामला सामने आया है। चोर की हिम्मत इतनी बड़ी हुई है...

Jalandhar News: दुकानों में घुसी पराली से ओवरलोड ट्रॉली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे...

हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़: सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ...

हाईवोल्टेज ड्रामा, ASI और युवक ने जड़े एक-दूसरे को थप्पड़, देखें वीडियो

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां ट्रैफिक पुलिस के एएसआई और युवक में हाथापाई...