जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। ऐसे में पार्टी द्वारा लगातार बदलाव किए जा रहे है। वहीं आज आप पार्टी पंजाब संगठन में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी कैंट हलके में राजविंदर कौर थियाड़ा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने कैंट में हलका इंचार्ज के पद पर तैनात राजविंदर कौर थियाड़ा की छुट्टी कर दी है।
ऐसे में पार्टी की ओर से दीपक बाली पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने दीपक बाली को जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जिसके चलते पार्टी में दीपक बाली की जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। बता दें इससे पहले दीपक बाली आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पंजाब सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार थे। वहीं इससे पहले राजविंदर थियाड़ा जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज थे।
अब पार्टी को दीपक बाली को कैंट में नियुक्त किया है। यह पहली बार नहीं है कि पार्टी ने थियाड़ा को झटका दिया है। इससे पहले भी पार्टी की ओर से थियाड़ा को झटके दिए जा चुके है। ऐसे में कैंट में उम्मीदवारी को लेकर थियाड़ा की मुसीबतें बढ़ती हुई दिखाई है। सूत्रों के अनुसार इस बार पार्टी किसी अन्य चेहरे पर भरोसा जताकर थियाड़ा की टिकट काट सकती है।
