Himachal Govt
MumbaiBollywood Actor Sanjay Dutt के साथ Salman Khan ने शेयर की भावुक...

Bollywood Actor Sanjay Dutt के साथ Salman Khan ने शेयर की भावुक तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती बहुत गहरी और पुरानी है। सलमान खान हाल ही जब अपने जिगरी दोस्त और बड़े भाई संजय दत्त से मिले, तो वह एक भावुक कर देने वाला पल था। लेकिन देर रात वह संजू बाबा की याद में इस कदर भावुक हो गए कि 1:40 बजे दो तस्वीरें शेयर कीं, और खूब प्यार लुटाया। यही नहीं, उन्होंने संजय दत्त के लिए भगवान से ढेर सारी दुआएं और प्यार मांगा, जिसने फैंस का दिल भी पिघला दिया।

संजय दत्त का 29 जुलाई को 67वां बर्थडे था, और 31 जुलाई को सलमान उनसे मिले। इस दौरान सलमान शायराना भी हो गए। 60 वर्षीय सलमान खान ने अपने बड़े भाई संजय दत्त को कसकर गले लगाते हुए शनिवार देर रात 1:40 बजे सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इनके साथ सलमान ने संजय के लिए अपने दिल और मन का हाल बयां किया। जिस तरह से दोनों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया, उसमें भी उनका एक-दूजे के लिए बेशुमार प्यार झलक रहा है।

सलमान ने लिखा, ‘बाबा, फॉरेवर बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान यीशु सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।’ इस पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘भाई आप भी खुश रहो। आपको भी खूब तरक्की और अच्छी सेहत मिले।’ एक और ने लिखा, ‘कुछ हग्स को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भगवान का आशीर्वाद आप दोनों पर हमेशा बना रहे।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के...

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंचे लोग, मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार बीनागंज...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने और जातिसूचक शब्द...