इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार जीवनशैली में सुधार और उपचार से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी गईं। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली, जिन्हें सामान्यत: विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इस अवसर पर महंत मंगलानंद जी महाराज ने रोटरी क्लब ऊना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर और सचिव रंजीत जसवाल ने बताया कि क्लब समय-समय पर इस प्रकार के नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर रोटेरियन बलदेव चंद, संजीव अग्रिहोत्री, बलदेव डोगरा, डा. केआर आर्य, मुनिंद्र अरोड़ा, औंकार नाथ कसाना,जतिंदर कंवर,प्रशांत कलश,नीलम अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
