Italy Crime News : इटली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो भारतीय पुरुषों की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे बैसाखी का जश्न मनाने के बाद बाहर निकल रहे थे। कोवो इलाके में जहां यह हमला हुआ, वहां एक गुरुद्वारा था और बाहर खुला मैदान था, जहां बैसाखी से जुड़ा एक धार्मिक आयोजन चल रहा था। अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उत्तरी इटली के कोवो शहर में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हुई। घटना माता साहिब कौर जी गुरुद्वारे के बाहर हुई, जहाँ अगले दिन वैसाखी का कार्यक्रम होना था।
मृतकों की ये हुई पहचान
पहचान राजिंदर सिंह, 48 वर्ष, कोवो में रहते थे। गुरमीत सिंह, 48 वर्ष, पास के अग्नाडेलो इलाके के निवासी थे। दोनों गुरुद्वारे से बाहर निकले ही थे कि हमलावर ने उन पर गोली चला दी। हमलावर ने कई गोलियां चलाई और फिर गाड़ी में बैठकर भाग गया। मौके से पुलिस को लगभग 10 खाली कारतूस मिले हैं।
टारगेट किलिंग की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था। यह कोई अचानक हुई लड़ाई नहीं थी। किसी खास कारण से विशेष रूप से लक्षित हमला (टारगेट किलिंग) हो सकता है।
पुलिस टीम जांच में जुटी
पुलिस CCTV फुटेज देख रही है। गवाहों से पूछताछ की जा रही है। गोलियों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पॉस्टमॉर्टम के लिए पाविया भेजा गया है।
